Telegram: सावधान! टेलीग्राम अकाउंट हैक होने पर मिलते हैं खास संकेत, सेफ्टी के लिए जरूर करें ये काम

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sun, 28 Jul 2024 07:12 PM IST
सार

अगर आप टेलीग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो फौरन इस खबर पर ध्यान दें। अगर आपका टेलीग्राम अकाउंट हैक हो गया तो आपको क्या है, किस तरह से पता चलेगा कि अकाउंट हैक हो गया है। साथ ही हैकिंग से कैसे बच सकते हैं।

what should do if telegram account hacked know the details
Telegram - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    सोशल मीडिया का मशहूर प्लेटफॉर्म, जो अपनी प्राइवेसी और सेफ्टी फीचर्स के लिए काफी लोकप्रिय है। अगर आप नहीं समझे तो बता दें कि यहां पर टेलीग्राम की बात हो रही है। प्लेटफॉर्म यूजर्स की प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए कई फीचर्स लाता रहता है, मगर फिर भी कई बार टेलीग्राम अकाउंट हैक होने की जानकारी सामने आती रहती है। आगे जानिए किन संकेतों से पता चलता है कि टेलीग्राम हैक हो चुका है और अकाउंट को किस तरह से सुरक्षित रखा जा सकता है।

    • अगर आपके टेलीग्राम अकाउंट से कुछ ऐसे मैसेज भेजे गए हैं, जो आपने नहीं भेजे हैं तो फिर हो सकता है कि अकाउंट हैक हो गया है।
    • अगर अकाउंट की प्रोफाइल फोटो, बायो, यूजरनेम और कुछ भी बदला हो, मगर आपने कुछ भी बदलाव नहीं किया है तो फिर अकाउंट हैक हो सकता है।
    • अगर आप किसी भी ग्रुप या चैनल से जुड़ गए हैं और आपको इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है तो हो सकता है कि आपका अकाउंट हैक हो गया हो।
    • इसके अलावा अकाउंट से अगर किसी तरह की पेमेंट या फिर सब्सक्रिप्शन लिया गया हो तो भी अकाउंट हैक हो सकता है।
    • वहीं, अगर आपका डिवाइस किसी अन्य डिवाइस के साथ लिंक हो गया है और आपने ऐसा नहीं किया है तो हो सकता है कि अकाउंट हैक हो गया है।
    • अगर आपके पास कोई संदिग्ध मैसेज आया है, जिसमें आपसे पर्सनल जानकारी मांगी जा रही है तो हो सकता है कि आपका अकाउंट हैक हो चुका हो।
    • टेलीग्राम को खोलें और सेटिंग में जाएं, फिर डिवाइस के विकल्प पर जाना है।
    • इसके बाद सभी अवैध लिंक डिवाइस को हटा दें।
    • साथ ही टू फैक्टर वेरिफिकेशन फीचर को ऑन करें। ऐसा करने से अकाउंट को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।
    • इसके बाद एक नया और मजबूत पासवर्ड बनाएं।
    • फिर मैसेज एक्टिविटी को चेक करें और कुछ भी गलत लगने पर फौरन हैक की रिपोर्ट करें।
    • अगर मामला थोड़ा सा भी गंभीर लगता है तो टेलीग्राम सपोर्ट की मदद लें।
    • टेलीग्राम अकाउंट की सेफ्टी के लिए डिवाइस में मैलवेयर स्कैन करें, ऐसा करने से कुछ गड़बड़ी हुई तो सारी जानकारी सामने आ जाएगी।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें