Airchat: एप की दुनिया में धमाका करने आ गया ऑडियो बेस्ड एयरचैट, क्या एक्स और क्लबहाउस से कर पाएगा मुकाबला?
एयरचैट एप में किसी पोस्ट के लिए स्मार्टफोन के माइक्रोफोन में बोल सकते हैं। इसके बाद ये एप खुद ही उस वॉयस को ट्रांसक्राइब करके वॉयस के साथ एक फीड के तौर पर तैयार हो जाएगा। एयरचैट एप में वॉयस नोट्स के जरिए फीड को तैयार किया जाएगा।

विस्तार
तकनीकी दुनिया में अक्सर नए-नए अपडेट आते रहते हैं। ऐसे में एक नया सोशल मीडिया एप बाजार में आया है। नए एप का नाम एयरचैट है, जो सिर्फ ऑडियो बेस्ड एप है। इस एप को आप इस तरह से समझ सकते हैं कि अगर एक्स (पूर्व ट्विटर) और क्लबहाउस को मिला दिया जाए तो इस नए एप का निर्माण होता है। टेक गलियारों में दावा किया जा रहा है कि एयरचैट एप क्लबहाउस, एक्स और मेटा के एआई एप को टक्कर दे सकता है।
एयरचैट एप में किसी पोस्ट के लिए स्मार्टफोन के माइक्रोफोन में बोल सकते हैं। इसके बाद ये एप खुद ही उस वॉयस को ट्रांसक्राइब करके वॉयस के साथ एक फीड के तौर पर तैयार हो जाएगा। एयरचैट एप में वॉयस नोट्स के जरिए फीड को तैयार किया जाएगा। अगर आप इस एप पर कुछ पोस्ट करना चाहते हैं तो आपको एप के माइक्रोफोन विकल्प में जाना होगा, फिर आपको बोलना होगा, इसके बाद ये एप ही उसे ट्रांसक्राइब कर लेगा। इसके बाद ये टेक्स्ट को सुनने और असली आवाज को सुनने का विकल्प देगा।
एक्स प्लेटफॉर्म की तरह ही इस एप में भी पोस्ट लाइक करने का विकल्प मिलेगा। यूजर्स जिन लोगों को फॉलो करेंगे, उनके पोस्ट नजर आएंगे। आपको बता दें कि एयरचैट एप में किसी की पोस्ट का जवाब देने के लिए ऑडियो और वीडियो के साथ ही टेक्स्ट का भी विकल्प होगा।
- Microsoft Copilot: क्रिएटिव प्रजेंटेशन बनाने के लिए कैसे करें कोपायलट एआई फीचर्स का इस्तेमाल, जानिए
- Android Smartphones: स्मार्टफोन को सही ढंग से फैक्ट्री रिसेट करने का क्या तरीका है, यहां जानिए पूरा प्रोसेस
- Android 15: पहला बीटा वर्जन हुआ रिलीज, ये यूजर्स कर सकते हैं इंस्टॉल, जानें सभी फीचर्स
- Lok Sabha Election 2024: घर बैठे स्मार्टफोन से पता कर सकते हैं मतदान केंद्र की हर जानकारी, जानें डिटेल