UPI down: एक बार फिर ठप हुआ यूपीआई का सर्वर, PhonePe, Google Pay के हजारों यूजर्स परेशान
DownDetector के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर तक करीब 1,168 शिकायतें यूपीआई सर्विस को लेकर दर्ज की गईं। इनमें से Google Pay पर 96 और Paytm पर 23 यूज़र्स ने दिक्कतों की सूचना दी। यूपीआई की तरफ से अभी तक इस समस्या पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन बीते कुछ दिनों में यह लगातार कई बार ठप हो चुका है।

विस्तार
शनिवार को देशभर में यूपीआई (Unified Payments Interface) यूजर्स को एक बार फिर से डिजिटल पेमेंट में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तकनीकी खराबी की वजह से यूपीआई सर्विस अस्थायी रूप से ठप हो गई, जिससे लाखों यूजर्स की ट्रांजैक्शन फेल हो गईं। यह लगातार तीसरी बार है जब बीते दो हफ्तों में यूपीआई में ऐसी बड़ी तकनीकी समस्या आई है। इससे पहले 26 मार्च और 2 अप्रैल को भी इसी तरह की परेशानी रिपोर्ट की गई थी। Downdetector एक ऐसा प्लेटफॉर्म जो यूज़र्स की शिकायतों के आधार पर सर्विस में आई रुकावटों पर नजर रखता है, उसके मुताबिक शनिवार सुबह 11:30 बजे के बाद से यूपीआई ट्रांजैक्शन फेल होने की शिकायतें लगातार आने लगीं।
यूपीआई को संचालित करने वाली संस्था NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने इस समस्या को स्वीकार करते हुए कहा है कि, “NPCI इस वक्त तकनीकी दिक्कतों का सामना कर रहा है, जिसके कारण कुछ यूपीआई ट्रांजैक्शन फेल हो रहे हैं। हमारी टीम इस समस्या को जल्द सुलझाने में लगी हुई है। हुई असुविधा के लिए हम खेद प्रकट करते हैं।” यह बयान NPCI ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर साझा किया।
- Autonomous Ships: फ्लाइंग कार से पहले समुद्र में उतरेंगे रोबोट जहाज, यह स्टार्टअप है तैयार
- Instagram Teen: Meta ने भारत में बच्चों के लिए लॉन्च किया नया पैरेंटल कंट्रोल फीचर
- Trump Tariff: एपल ने भारत से अमेरिका भेजे 15 लाख iPhones, क्या हैं इसके मायने
- iPhone 17: फोन में क्या-क्या मिलेगा, जानें सारे फीचर्स