ब्रिटेन ने फिर लगाया टिकटॉक पर जुर्माना, बच्चों के डाटा के दुरुपयोग का आरोप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 Apr 2023 11:49 AM IST
सार

टिकटॉक ने अपने प्लेटफॉर्म पर 13 साल से कम उम्र के 1 मिलियन से अधिक बच्चों को 2020 में अपने स्वयं के नियमों का उल्लंघन करते हुए अपने प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करने की अनुमति दी।

विज्ञापन
UK fined TikTok nearly USD 16 million for misusing children personal data
Tiktok - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    ब्रिटेन ने एक बार फिर से चाइनीज शॉर्ट वीडियो एप TikTok पर डाटा सुरक्षा कानून के उल्लंघन के लिए करीब 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया है। TikTok ने बच्चों के व्यक्तिगत डाटा का दुरुपयोग किया है। यूके के सूचना आयुक्त कार्यालय ने टिकटॉक पर 15.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाते हुए कहा है कि टिकटॉक ने अपने प्लेटफॉर्म पर 13 साल से कम उम्र के 1 मिलियन से अधिक बच्चों को 2020 में अपने स्वयं के नियमों का उल्लंघन करते हुए अपने प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करने की अनुमति दी।

    सूचना आयुक्त कार्यालय (ICO) ने कहा कि वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म ने यह देखने की कोशिश ही नहीं की कि किस उम्र के यूजर्स उनके प्लेटफॉर्म पर साइनइन कर रहे हैं। टिकटॉक कम उम्र के बच्चों को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने में विफल रहा। टिकटॉक पर यह जुर्माना मई 2018 और जुलाई 2020 के बीच नियम के उल्लंघन पर लगा है।

    विज्ञापन

    इससे पहले इसी सप्ताह की शुरुआत में ब्रिटेन ने बच्चों से जुड़े निजी डाटा के गैरकानूनी इस्तेमाल समेत कई उल्लंघनों के लिए चीनी वीडियो एप टिकटॉक पर 130.34 करोड़ रुपये (लगभग 1.27 करोड़ पाउंड) का जुर्माना लगाया है। ब्रिटिश निगरानी तंत्र सूचना आयुक्त कार्यालय के मुताबिक टिकटॉक ने अपनी ही नीति के खिलाफ जाते हुए 2020 में 13 साल से कम उम्र के 14 लाख बच्चों को टिकटॉक पर अकाउंट खोलने दिया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें