Twitter के नए अपडेट से एंड्रॉयड एप हो रहे क्रैश, कंपनी ने मांगी माफी

यदि आप भी ट्विटर का एंड्रॉयड एप इस्तेमाल कर रहे होंगे तो हो सकता है कि आपका एप क्रैश हो रहा हो, क्योंकि ट्विटर के नए एंड्रॉयड अपडेट में कुछ दिक्कत है जिसकी वजह से एप लॉन्चिंग के साथ ही क्रैश हो रहा है। ट्विटर के एंड्रॉयड वर्जन 8.28 में क्रैश होने की समस्या है।
वहीं ट्विटर सपोर्ट ने इसकी क्रैश को लेकर माफी मागी है और कहा है इसे फिक्स करने के लिए तेजी से काम चल रहा है। ट्विटर ने कहा है कि जब तक नया अपडेट जारी नहीं होता तब तक यूजर्स एप को अपडेट ना करें, हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि नया अपडेट कब तक जारी होगा।
वहीं जिन लोगों ने एप को अपडेट कर लिया है वे एप की सेटिंग में जाकर कैशे क्लिकर कर दें। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें settings>Storage>cache>Clear storage और Clear cache। कैशे क्लियर करने के बाद आपको फिर से लॉगइन करना होगा।