जल्द ही Truecaller से भी में कर सकेंगे कॉलिंग, हो रही है टेस्टिंग !

कॉलर आईडी ऐप Truecaller ने व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर जैसे एप को कड़ी टक्कर देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। Truecaller के यूजर्स जल्द ही वॉयस कॉलिंग का मजा ले सकेंगे। ट्रूकॉलर के इस फीचर की जानकारी सबसे पहले टेलीकॉमटॉक ने दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Truecaller में वॉयस कॉलिंग की फिलहाल टेस्टिंग हो रही है और टेस्टिंग के दौरान इसकी कॉलिंग वॉयस क्वालिटी व्हाट्सएप और गूगल डुओ एप के मुकाबले बेहतर रही।
ये भी पढ़ेंः तीन रियर कैमरे के साथ मिलने वाले 10 स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 6,999 रुपये
रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ट्रूकॉलर का यह फीचर फिलहाल केवल प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध है और फिलहाल यह केवल एंड्रॉयड एप पर भी मिल रहा है। वहीं आईओएस के लिए इसकी लॉन्चिंग कब तक होगी इसकी कोई जानकारी नहीं है। ट्रूकॉलर में वॉयस कॉलिंग फीचर की एक फोटो भी सामने आई है जिसमें साफ-साफ कॉलिंग का बटन देखा जा सकता है।
देने पड़ सकते हैं प्रीमियम शुल्क
जैसा कि कंपनी इस फीचर को फिलहाल प्रीमियम यूजर के लिए जारी कर रही है। ऐसे में यह भी संभव है कि यह फीचर सिर्फ प्रीमियम सब्क्राइबर को ही मिले। यदि वाकई ऐसा है तो आपको शुल्क अदा करना पड़ सकता है। बता दें कि ट्रूकॉलर की मासिक प्रीमियम शुल्क 19 रुपये है जिसे आप एक साल के लिए भी टैक्स के साथ 225.50 रुपये में ले सकते हैं। इसके अलावा ट्रूकॉलर की गोल्ड सेवा एक साल के लिए 4,999 रुपये में ली जा सकती है।