ट्राई लॉन्च करेगा माईकॉल ऐप, ऑपरेटर की कॉल क्वालिटी को दे सकेंगे रेटिंग

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Fri, 05 May 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
trai will soon launch MyCall App Allow Users to Measure Voice Call Quality

    ट्राई जल्द ही नया ऐप लॉन्च करने वाला है। इस ऐप की मदद से आम जनता अपने टेलीकॉम ऑपरेटर की वाइस कॉल क्वालिटी को नाप सकेंगे। ये ऐप हर कॉल के बाद यूजर को अपने ऑपरेटर की वाइस कॉल क्वालिटी मापने की सुविधा देता है। ट्राई ने यह कदम ग्राहकों के बेहतर अनुभव के लिए उठाया है।

    साथ की इस कदम से ट्राई टेलीकॉम कंपनियों पर लगाम लगाने की कोशिश भी कर रही है। माना जा रहा है कि इस ऐप के चलते कंपनियां अपने कॉलिंग क्वालिटी को और बेहतर करेंगी। ट्राई के चेयरमैन आर एस शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि इस ऐप को अथॉरिटी इस महीने के अंत तक लॉन्च कर सकती है।

    विज्ञापन

    ट्राई इन ऐप को माईस्पीड ऐप के तर्ज पर ही विकसित करेगी। बता दें कि माईस्पीड ऐप के जरिए अथॉरिटी देश भर में मौजूद टेलीकॉम आपरेटर्स के डाटा स्पीड का आंकलन करती है। इस ऐप की मदद से ही ट्राई डाटा से जुड़े आंकड़े और टेलीकॉम ऑपरेटर की रैंक जारी करती है। इस प्लेटफॉर्म पर आधारित कॉलिंग ऐप का नाम माईकॉल ऐप होगा जिस पर यूजर अपने टेलीकॉम ऑपरेटर को रेट कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें