TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall एप: अब कॉल ड्रॉप की शिकायत करना होगा आसान, दे पाएंगे नेटवर्क की रेटिंग

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 03 Aug 2026 04:25 PM IST
सार

मोबाइल कॉलिंग के दौरान कॉल ड्रॉप, आवाज टूटना या बातचीत में देरी जैसी समस्याओं से परेशान रहने वाले यूजर्स अब इसकी शिकायत सीधे TRAI से कर सकेंगे। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने MyCall मोबाइल एप का नया और बेहतर वर्जन लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य यूजर्स से सीधे कॉल क्वालिटी का फीडबैक लेना और उसे संबंधित टेलीकॉम कंपनी तक पहुंचाना है।

trai mycall app launched report call drop voice call quality feedback
TRAI का MyCall App - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    अगर आपकी कॉल बार-बार कटती है, आवाज टूटती है या बातचीत के दौरान दिक्कत आती है, तो अब सिर्फ शिकायत नहीं, उसका असर भी दिखेगा। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने MyCall एप का नया वर्जन लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स सीधे अपने कॉलिंग अनुभव की जानकारी टेलीकॉम कंपनियों तक पहुंचा सकेंगे।

    इस एप का उद्देश्य यूजर्स से सीधे कॉल क्वालिटी का फीडबैक लेना और उसे संबंधित टेलीकॉम कंपनी तक पहुंचाना है, ताकि नेटवर्क से जुड़ी समस्याओं का तेजी से समाधान हो सके। TRAI के चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी ने एप लॉन्च के दौरान कहा कि यह प्लेटफॉर्म उपभोक्ताओं को अपनी कॉलिंग से जुड़ी परेशानियां सीधे सर्विस प्रोवाइडर्स तक पहुंचाने का आसान माध्यम देगा।

    कॉल खत्म होते ही दे सकेंगे रेटिंग

    नए MyCall एप में यूजर्स किसी भी वॉयस कॉल के बाद 1 से 5 स्टार तक की रेटिंग दे सकेंगे। इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि किसी इलाके या नेटवर्क पर कॉलिंग अनुभव कैसा रहा।

    यह भी पढ़ें: Apple Maps, Google Maps या Waze: लंबी ड्राइव पर कौन-सा नेविगेशन एप बनेगा आपका सबसे भरोसेमंद साथी

    इन समस्याओं की भी कर सकेंगे शिकायत

    • कॉल ड्रॉप
    • कॉल के दौरान इको (आवाज गूंजना)
    • ऑडियो में देरी
    • क्रॉस कनेक्शन
    • आवाज का बार-बार टूटना

    TRAI के मुताबिक, यह फीडबैक संबंधित टेलीकॉम कंपनियों के साथ साझा किया जाएगा, ताकि वे नेटवर्क में सुधार के लिए जरूरी कदम उठा सकें। इस पहल का मकसद देशभर में मोबाइल कॉलिंग की गुणवत्ता बेहतर बनाना और उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है.

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें