Tips: हर साल नया iPhone या Samsung खरीदना है? एकमुश्त लाखों रुपये खर्च किए बिना ऐसे करें आसानी से अपग्रेड
हर साल लेटेस्ट iPhone या Samsung फ्लैगशिप फोन इस्तेमाल करने का सपना अब सिर्फ अमीरों तक सीमित नहीं है। भारत में कई ऐसे अपग्रेड और सब्सक्रिप्शन प्लान मौजूद हैं, जिनकी मदद से कम शुरुआती खर्च में नया स्मार्टफोन लिया जा सकता है। जानिए कौन-सा विकल्प आपके लिए बेहतर रहेगा।

विस्तार
हर साल नए iPhone या Samsung Galaxy के लॉन्च का इंतजार करने वाले यूजर्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती इसकी बढ़ती कीमत होती है। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने के लिए एक साथ बड़ी रकम खर्च करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता।
ऐसे में अब कंपनियां और रिटेल पार्टनर ऐसे अपग्रेड प्रोग्राम लेकर आए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स कम शुरुआती खर्च में हर साल नया फ्लैगशिप फोन इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप भी हर साल लेटेस्ट कैमरा, तेज प्रोसेसर और नए AI फीचर्स वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो ये विकल्प आपके काम आ सकते हैं।
Apple Upgrade Program कैसे करता है काम?
- दुनिया के कई देशों में Apple अपना आधिकारिक अपग्रेड प्रोग्राम चलाता है। इसमें ग्राहक 24 महीने की मासिक किस्तों (EMI) के जरिए iPhone खरीदते हैं। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि 12 महीने तक किस्तें भरने के बाद ग्राहक अपना पुराना iPhone वापस करके नया मॉडल ले सकता है। इसके बाद नया 24 महीने का प्लान शुरू हो जाता है।
- फिलहाल Apple की यह आधिकारिक सुविधा भारत में उपलब्ध नहीं है। भले ही Apple का यह प्रोग्राम भारत में नहीं चला रही हो, लेकिन कंपनी के अधिकृत रिटेल पार्टनर India iStore ने iPhone for Life नाम की योजना शुरू की है। इस स्कीम में ग्राहक 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर iPhone खरीद सकते हैं। इसमें फोन की लगभग 75% कीमत EMI के जरिए चुकाई जाती है, जबकि करीब 25% राशि अंत में बची रहती है।
- अगर तय अवधि पूरी होने के बाद ग्राहक अच्छी स्थिति में फोन वापस कर देता है, तो Assured Buyback के तहत बची हुई राशि एडजस्ट हो जाती है और वह नया iPhone खरीद सकता है। यदि फोन अपने पास रखना हो, तो शेष रकम का भुगतान करना होगा।
Samsung के अपग्रेड प्रोग्राम में क्या मिलता है?
- Samsung भी भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए Galaxy Forever और Smart Upgrade जैसी योजनाएं उपलब्ध कराता है। ये सुविधाएं Galaxy S सीरीज और Fold-Flip सीरीज के चुनिंदा मॉडल पर मिलती हैं।
- इन योजनाओं की खास बात यह है कि कुछ मामलों में यूजर्स करीब 10 महीने बाद ही नया फोन लेने के लिए अपग्रेड कर सकते हैं। पुराने फोन की स्थिति और इस्तेमाल के आधार पर उसकी Assured Buyback Value तय की जाती है। इसके साथ Samsung Care+ जैसी सुरक्षा सेवाओं का लाभ भी मिलता है।
EMI नहीं चाहिए? सब्सक्रिप्शन मॉडल भी है विकल्प
अगर आप बैंक लोन या क्रेडिट कार्ड EMI से बचना चाहते हैं, तो स्मार्टफोन सब्सक्रिप्शन मॉडल भी चुन सकते हैं। कई कंपनियां मासिक शुल्क पर स्मार्टफोन उपलब्ध कराती हैं। इसमें ग्राहक हर महीने तय रकम देकर फोन इस्तेमाल करता है। कई प्लान में Accidental Damage Protection भी शामिल होती है। लगभग 12 महीने बाद पुराना फोन लौटाकर नया मॉडल लेने का विकल्प भी मिलता है।
क्या हर साल फोन बदलना फायदे का सौदा है?
- जो लोग हर साल नई टेक्नोलॉजी, बेहतर कैमरा, तेज परफॉर्मेंस और नए एआई फीचर्स का अनुभव लेना चाहते हैं, उनके लिए ऐसे अपग्रेड प्रोग्राम उपयोगी साबित हो सकते हैं। यह प्रोग्राम खासकर उन यूजर्स के लिए भी फायदेमंद है जो एकमुश्त बड़ी रकम खर्च किए बिना फ्लैगशिप स्मार्टफोन इस्तेमाल करना चाहते हैं।
- हालांकि, किसी भी योजना में शामिल होने से पहले EMI की शर्तें, Assured Buyback Policy, फोन की स्थिति से जुड़े नियम और अन्य शुल्क जरूर पढ़ लें। सही प्लान चुनकर आप कम शुरुआती खर्च में हर साल नया स्मार्टफोन इस्तेमाल कर सकते हैं।
- Google Drive: ये कमाल की ट्रिक जान ली, तो तुरंत डिलीट कर देंगे सारे Scanner Apps! चुटकियों में ऐसे बनाएं PDF
- AI: एआई का ईंधन बनीं पुरानी किताबें, लाइब्रेरी 'सोने की खदान', दुर्लभ किताबों पर मंडराया खतरा
- Samsung Galaxy F70 Pro 5G: 6000mAh बैटरी, 6 साल तक अपडेट और Snapdragon 6 Gen 3; आज से शुरू होगी बिक्री
- JioTag2 हुआ लॉन्च: बिना सिम के खोजें चाबी, बैग और वॉलेट, एक बैटरी पूरे साल देगी साथ