Apple Maps, Google Maps या Waze: लंबी ड्राइव पर कौन-सा नेविगेशन एप बनेगा आपका सबसे भरोसेमंद साथी
Navigation Apps:
सफर के दौरान सही रास्ता दिखाने से लेकर ट्रैफिक, टोल और ऑफलाइन मैप तक, हर नेविगेशन एप की अपनी अलग ताकत है। अगर आप भी Apple Maps, Google Maps और Waze में उलझे हैं, तो जानिए आपकी जरूरत के हिसाब से कौन-सा ऐप सबसे बेहतर साबित होगा।

आज के समय में कार चलाते वक्त नेविगेशन एप सिर्फ रास्ता बताने का साधन नहीं रह गए हैं, बल्कि ट्रैफिक से बचाने, यात्रा का समय कम करने और बेहतर ड्राइविंग अनुभव देने में भी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। खासकर Apple CarPlay या Android Auto इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के सामने Apple Maps, Google Maps और Waze जैसे कई विकल्प मौजूद हैं।
हालांकि तीनों एप नेविगेशन की सुविधा देते हैं, लेकिन इनके फीचर्स और उपयोग का तरीका अलग-अलग है। ऐसे में सवाल उठता है कि ड्राइविंग के लिए आखिर कौन-सा एप सबसे ज्यादा उपयोगी है।

Apple यूजर्स के लिए शानदार है Apple Maps
पिछले कुछ वर्षों में Apple Maps काफी बेहतर हुआ है। यह सटीक नेविगेशन के साथ साफ-सुथरा इंटरफेस देता है और iPhone व Apple Watch के साथ बेहतरीन तरीके से काम करता है। इसमें एस्टिमेटेड अराइवल टाइम (ETA) शेयर करने, पार्किंग लोकेशन याद रखने और अलग-अलग Apple डिवाइस पर रूट सिंक करने जैसी सुविधाएं मिलती हैं। हालांकि, रूट कस्टमाइजेशन और ऑफलाइन मैप सेटअप के मामले में यह थोड़ा सीमित है।

लाइव ट्रैफिक अपडेट चाहिए तो Waze
अगर आप ट्रैफिक जाम, एक्सीडेंट, रोड ब्लॉक या पुलिस चेकिंग जैसी जानकारी पहले से चाहते हैं, तो Waze अच्छा विकल्प है। इसकी खास बात यह है कि अपडेट सीधे यूजर्स से मिलते हैं, जिससे ड्राइवर समय रहते अपना रास्ता बदल सकते हैं। हालांकि, जिन इलाकों में Waze का इस्तेमाल कम होता है, वहां इसकी जानकारी हमेशा सटीक नहीं होती।
- Tips: हर साल नया iPhone या Samsung खरीदना है? एकमुश्त लाखों रुपये खर्च किए बिना ऐसे करें आसानी से अपग्रेड
- Google Drive: ये कमाल की ट्रिक जान ली, तो तुरंत डिलीट कर देंगे सारे Scanner Apps! चुटकियों में ऐसे बनाएं PDF
- AI: एआई का ईंधन बनीं पुरानी किताबें, लाइब्रेरी 'सोने की खदान', दुर्लभ किताबों पर मंडराया खतरा
- Samsung Galaxy F70 Pro 5G: 6000mAh बैटरी, 6 साल तक अपडेट और Snapdragon 6 Gen 3; आज से शुरू होगी बिक्री