Tiktok का भारतीय कारोबार खरीद सकते हैं मुकेश अंबानी, चल रही है बातचीत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Aug 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
TikTok India: ByteDance Tiktok reliance deal Reliance industries to but bytdane indian bussiness says reports
टिक टॉक - फोटो : amarujala

    भारत ने जून में 59 चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगाया था जिसमें शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक (Tiktok) भी था। उसके बाद जुलाई के अंत में भी 15 अन्य चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगा। भारत में प्रतिबंध के बाद Tiktok को अमेरिका में भी बैन करने की मांग उठी। अमेरिका ने टिकटॉक के सामने चीन से नाता तोड़ने का शर्त रखा है। इसी बीच खबर है कि टिकटॉक के भारतीय कारोबार को रिलायंस इंडस्ट्रीज खरीद सकता है।

    ByteDance
    ByteDance - फोटो : ByteDance / Twitter

    ईटी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस के साथ भारतीय भारतीय कारोबार में हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रही है। खबर है कि बातचीत फिलहाल शुरुआती स्तर पर ही है।

    kevin mayer
    kevin mayer - फोटो : social media

    खबर है कि टिकटॉक के सीईओ केविन मेयर ने रिलायंस के टॉप अधिकारियों से मुलाकात की है। इस मुलाकात में tiktok के भारतीय बिजनेस को लेकर बातचीत हुई है, हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें