Itel Vision 1 का 3 जीबी रैम वेरियंट भारत में लॉन्च, कीमत 7,000 रुपये से कम

आईटेल ने भारत में इसी साल फरवरी में अपना एक नया स्मार्टफोन Itel Vision 1 लॉन्च किया था। अभी तक यह फोन सिर्फ 2 जीबी रैम वेरियंट में मौजूद था लेकिन अब कंपनी ने इसका 3 जीबी रैम वेरियंट में बाजार में उतार दिया है। इस फोन में एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसके रियर कैमरे की डिजाइन आईफोन 11 सीरीज की तरह है।
Itel Vision 1 की स्पेसिफिकेशन
Itel Vision 1 में डुल सिम सपोर्ट है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। आईटेल के इस फोन में 6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। फोन में यूनिसॉक का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके अलावा फोन में 2/3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Itel Vision 1 का कैमरा
आईटेल के इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिनमें से एक कैमरा 8 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 0.08 मेगापिक्सल का डेफ्थ लेंस है। कैमरे की डिजाइन आईफोन 11 सीरीज की तरह है। रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट भी मिलेगी। इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ब्यूटी मोड, पोट्रेट मोड, एचडीआर और सीन डिटेक्शन जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Itel Vision 1 की बैटरी
Itel ने अपने इस सस्ते फोन में 4000mAh की बैटरी दी है। फोन में पीछे की ओर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। इसके अलावा फोन के साथ फेस अनलॉक भी मिलेगा। फोन के साथ 799 रुपये का ब्लूटूथ हेडफोन फ्री में मिलेगा। Itel Vision 1 के 2 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 5,499 रुपये और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये है। नए वेरियंट की बिक्री 18 अगस्त से फ्लिपकार्ट से होगी।