VPN को समझते हैं सुरक्षित तो यह रिपोर्ट पढ़ लीजिए, होश उड़ जाएंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 20 Jul 2020 06:11 PM IST
सार
विज्ञापन
These VPN Apps are so dangerous Personal Info Of 20 Million Users Leaked
UFO VPN - फोटो : PLAY STORE

    विस्तार

    वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का इस्तेमाल लोग आमतौर पर इंटरनेट पर सुरक्षित रहने के लिए करते हैं लेकिन जरा सोचिए जिसे आप सबसे ज्यादा सुरक्षित समझ रहे हैं, वही आपकी निजी जानकारियों को सार्वजनिक कर दे? जी हां, यदि आप भी VPN इस्तेमाल करते थे या कर रहे हैं तो आपको बेहद ही सावधान रहने की दरकार है। हम आपको इसलिए आगाह कर रहे हैं, क्योंकि करीब 2 करोड़ VPN यूजर्स का डाटा सार्वजनिक हो गया है। आइए जानते हैं...

    खबर है कि हांगकांग की एक VPN सर्विस देने वाली कंपनी ने करोड़ों यूजर्स का डाटा लीक कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक UFO VPN, FAST VPN, Free VPN, Super VPN, Flash VPN, Secure VPN और Rabbit VPN जैसे वीपीएन का करीब 20 मिलियन यानी दो करोड़ डाटा लीक हुआ है। डाटा की साइज 1.2TB है।

    विज्ञापन

    vpnMentor की रिसर्च टीम ने इसकी जानकारी दी है। रिसर्च टीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वीपीएन सेवा देने वाली कंपनी ने पर्सनली आईडेंटिफिएबल इनफॉर्मेशन (PII) डाटा एप्स से लीक कर दिया है, जबकि वीपीएन सेवा देने वाली कंपनी का दावा है कि किसी तरह का कोई डाटा लीक नहीं हुआ है। इससे पहले Bob Diachenko ने भी VPN के जरिए ही 894GB डाटा लीक का दावा किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यहां गौर करने वाली बात यह है कि जिन VPN एप्स से डाटा लीक हुआ है, उनकी गूगल प्ले-स्टोर पर बेहतरीन रेटिंग है। एपल के एप स्टोर पर भी इन्हें अच्छी खासी रेटिंग मिली है। इनमें से सुपर VPN को हांगकांग की कंपनी Nownetmobi ने तैयार है जिसे प्ले-स्टोर पर 4.6 रेटिंग मिली है। UFO VPN को भी हांगकांग की ही कंपनी Dreamfii HK लिमिटेड ने तैयार है और इस एप को भी गूगल प्ले-स्टोर पर 4.5 और एप स्टोर पर 4.8 स्टार्स मिले हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें