इंतजार खत्म: Telegram में आया स्टोरीज का फीचर, सेंड करने के बाद भी कर सकेंगे एडिट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 15 Aug 2023 04:01 PM IST
सार

इंस्टैंट मल्टीमीडिया एप टेलीग्राम (Telegram) ने आखिरकार उस फीचर को रिलीज कर ही दिया, जिसका इंतजार टेलीग्राम के यूजर्स को लंबे समय से था। टेलीग्राम ने Telegram Stories फीचर को रिलीज कर दिया है और अब यह सभी के लिए उपलब्ध हो गया है।

विज्ञापन
Telegram Stories launched you can edit stories after sent
Telegram Stories - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इंस्टैंट मल्टीमीडिया एप टेलीग्राम (Telegram) ने आखिरकार उस फीचर को रिलीज कर ही दिया, जिसका इंतजार टेलीग्राम के यूजर्स को लंबे समय से था। टेलीग्राम ने Telegram Stories फीचर को रिलीज कर दिया है और अब यह सभी के लिए उपलब्ध हो गया है। वैसे तो स्टोरीज का फीचर इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप में बहुत पहले से है लेकिन Telegram का Stories फीचर इनसे काफी अलग है, क्योंकि इसमें एडिट का भी ऑप्शन है।

    Telegram Stories को लेकर कंपनी ने कहा है कि इस फीचर की मांग सबसे ज्यादा थी। दावे के मुताबिक टेलीग्राम के अब तक के इतिहास में स्टोरीज से ज्यादा किसी भी फीचर को लेकर यूजर्स ने इतनी मांग नहीं की थी। टेलीग्राम का स्टोरीज फीचर अन्य सोशल मीडिया एप्स के मुकाबले इसलिए भी अलग है, क्योंकि इसमें डुअल कैमरा मोड मिलता है यानी आप स्टोरीज के लिए रियर और फ्रंट दोनों कैमरे का एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    टेलीग्राम स्टोरीज के साथ स्टीकर, लोकेशन और कैप्शन का भी ऑप्शन मिलेगा। टेलीग्राम स्टोरीज मीडिया एडिटर को भी सपोर्ट करेगा। स्टोरीज के लिए प्राइवेसी फीचर भी मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें