Telegram Update: अब स्टोरीज में भी एड कर सकेंगे म्यूजिक, नए स्टीकर्स भी आए

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 26 Sep 2023 09:26 AM IST
सार

अब कंपनी ने Telegram में एक नया अपडेट जोड़ा है। इस अपडेट के बाद Telegram के यूजर्स स्टोरीज में म्यूजिक एड कर सकेंगे। इसके अलावा स्टोरीज में नए रिएक्शन स्टीकर भी एड कर सकेंगे।

विज्ञापन
Telegram Adds New Features Including Reaction Stickers Music in Stories
Telegram update - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप Telegram ने एक नया अपडेट जारी किया है। इस नए अपडेट के बाद Telegram से कई सारे नए फीचर्स जुड़े हैं। Telegram ने स्टोरीज फीचर को जुलाई में प्रीमियम यूजर्स के लिए लॉन्च किया था और अगस्त में इसे सभी के लिए जारी कर दिया गया। अब कंपनी ने Telegram में एक नया अपडेट जोड़ा है। इस अपडेट के बाद Telegram के यूजर्स स्टोरीज में म्यूजिक एड कर सकेंगे। इसके अलावा स्टोरीज में नए रिएक्शन स्टीकर भी एड कर सकेंगे।

    इसके अलावा Telegram के यूजर्स अब व्यूवन्स मोड में फोटो-वीडियो शेयर कर सकेंगे। स्टोरीज को अब Telegram के चैनल पर भी अपलोड किया जा सकेगा। टेलीग्राम स्टोरीज को भी इंस्टाग्राम स्टोरीज की तरह 6, 12, 24 और 48 घंटे के लिए अपडेट किया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Telegram के प्रीमियम यूजर्स स्टोरीज को बूस्ट यानी प्रमोट भी कर सकेंगे। चैनल को बेहतर बनाने के लिए टेलीग्राम अब टिप्स भी देगा। इसके लिए आप Channel Info > More > Statistics > Boosts चेक कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें