Telegram में आया बड़े काम का अपडेट, व्हाट्सएप चैट कर सकते हैं ट्रांसफर

WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी के बाद Telegram को काफी फायदा हुआ है लेकिन Telegram यूजर्स को अपने व्हाट्सएप डाटा के टेलीग्राम पर बैकअप लेने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। अब कंपनी ने अपने नए ग्राहकों की सुविधा के लिए बैकअप का फीचर जारी कर दिया है। Telegram ने अपने iOS एप के लिए माइग्रेशन टूल लॉन्च किया है जिसकी मदद से व्हाट्सएप या किसी अन्य मैसेजिंग एप से टेलीग्राम पर डाटा का बैकअप लिया जा सकेगा।
Telegram का यह नया अपडेट आईओएएस के 7.4 वर्जन में है, हालांकि एक और अपडेट (Telegram 7.4.1) जल्द ही आने वाला है जिसमें माइग्रेशन टूल को लेकर कोई चर्चा नहीं है। नए अपडेट के जरिए यूजर्स अपने व्हाट्सएप अकाउंट के पूरे डाटा को टेलीग्राम पर ट्रांसफर कर सकते हैं।
Telegram 7.4 अपडेट में साफ तौर पर माइग्रेशन टूल का जिक्र ‘Move your chat history from other apps (WhatsApp, Line and KakaoTalk) to Telegram' से किया गया है। नए वर्जन 7.4.1 भी डाटा ट्रांसफर का फीचर है। नए अपडेट के बारे में टेलीग्राम ने आधिकारिक तौर पर एलान नहीं किया है लेकिन यूजर्स को अपडेट मिलने लगा है।
टेलीग्राम पर कैसे करें व्हाट्सएप डाटा का बैकअप?
यदि आप अपने WhatsApp अकाउंट का बैकअप टेलीग्राम पर लेना चाहते हैं तो व्हाट्सएप में किसी चैट को राइट से लेफ्ट की ओर स्वाइप करें। इसके बाद आपको More के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपको Export Chat का विकल्प मिलेगा। इसके बाद आपसे पूछा जाएगा कि आप अटैचमेंट के बिना बैकअप लेना चाहते हैं या अटैचमेंट के साथ। इसके बाद आप टेलीग्राम को सेलेक्ट करके चैट का बैकअप ले सकते हैं।