स्टैंजा लिविंग ने रियल एस्टेट मालिकों के लिए लॉन्च किया यह ऐप

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 27 Mar 2019 05:23 PM IST
Stanza Living launches first-of-its-kind Stanza Estate App for real-estate
Stanza Estate

    विश्वस्तरीय छात्र आवास प्रदाता स्टार्टअप स्टैंजालिविंग ने स्टैंजा एस्टेट मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप का नाम Stanza Estate है और इसे तरह से डिजाइन किया गया है कि यदि कोई स्टैंजा लिविंग के साथ साझेदारी करना चाहता है तो वह आसानी से कंपनी तक पहुंच सकता है। बता दें कि स्टैंजा लिविंग स्टार्टअप छात्रों के रहने के लिए हाईटेक फैसिलिटी से लैस हॉस्टल की सुविधा मुहैया करवाता है।

    ऐप की लॉन्चिंग के दौरान स्टैंजा लिविंग के संस्थापक अनिंद्य दत्ता और संदीप डालमिया ने कहा, 'हम तेजी से वृद्धि के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं और हमारा लक्ष्य 2021 तक एक लाख से अधिक बेड की क्षमता हासिल करना है। हमारी मंशा देशव्यापी स्टुडेंट हाउसिंग ब्रांड तैयार करने की है ताकि देश में पलायन करने वाले लाखों छात्र उच्च गुणवत्ता के आवासीय अनुभव के प्रति आश्वस्त रह सकते हैं।'

    उन्होंने आगे कहा कि स्टैंजा एस्टेट ऐप एक जैसी सोच रखने वाले संपत्ति मालिकों, ब्रोकर्स और सलाहकारों को साथ जोड़ने और अधिक कमाई के मौके तैयार करने के लिए साथ काम करने की दिशा में पहला कदम है। हम संभावित साझेदारों को जोड़ने के लिए आउटरीच कार्यक्रमों की श्रृंखला लॉन्च करेंगे और आपसी सहयोग तलाशेंगे क्योंकि हम विश्वस्तरीय स्टूडेंट ब्रांड बना रहे हैं।'

    गौरतलब है कि पिछले साल ही स्टैंज लिविंग ने नई दिल्ली और आसपास के इलाके में छात्रों के रहने के लिए हाईटेक फैसिलिटी के साथ 2,000 बेड के साथ हॉस्टल की सुविधा दी थी। छात्रों के लिए हाईटेक हॉस्टल मुहैया कराने के मामले में स्टैंजा लिविंग का एक खास नाम है। स्टैंजा लिविंग ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है और छात्र इसकी मदद से हाईटेक हॉस्टल बुक कर सकते हैं।

    और पढ़ें...