अमेजन फैब फेस्ट: 40% तक डिस्काउंट के साथ खरीदें ब्रांडेड स्मार्टफोन

अमेजन पर फैब फोन फेस्ट का आयोजन हुआ है जो 28 मार्च तक चलेगा। इस सेल में रियलमी, शाओमी और वनप्लस जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन पर 40 फीसदी तक की छूट मिल रही है। इस सेल में आपको नो कॉस्ट ईएमआई और शानदार एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है तो आइए जानते हैं सभी ऑफर्स के बारे में।

इस सेल में रियलमी यू1 को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। बता दें कि इस फोन को 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में इस फोन को 2,000 रुपये की कटौती के साथ खरीदा जा सकता है।

इस सेल में Huawei Y9 (2019) को 1,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इस सेल में यह फोन 14,999 रुपये में बिक रहा है। इसके साथ एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसदी का कैशबैक भी मिल रही है। साथ ही इस फोन पर 13,050 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।