सावधान: यह मोबाइल गेम एप आपके फोन में डाल रहा है वायरस, जानें इसके बारे में

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 26 Oct 2021 05:39 PM IST
सार

इस एप को प्ले-स्टोर पर “Squid Game Wallpaper 4K HD" नाम से पब्लिश किया गया था, हालांकि रिपोर्ट के सामने आने के बाद गूगल ने इसे प्ले-स्टोर से हटा दिया है, लेकिन यदि यह आपके फोन में है तो इसे तुरंत डिलीट करें।

Squid Game App Installing Malware On Android Phones Says reports
Squid Game App - फोटो : twitter.com/LukasStefanko

    विस्तार

    Squid गेम को नेटफ्लिक्स पर खूब पसंद किया जा रहा है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आपकी यह पसंद आपको मुसीबत में डाल सकती है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि Squid Game नाम से एक गूगल प्ले-स्टोर पर आया है जो कि आपको किसी भी वक्त चूना लगा सकता है। यदि आपके फोन में यह एप इंस्टॉल है तो इसे तुरंत डिलीट कर दें।

    ESET के शोधकर्ताओं की एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल प्ले-स्टोर पर Squid Game वॉलपेपर के लिए एक एप पब्लिश हुआ है लेकिन यह एप यूजर्स के लिए काफी खतरनाक है। यह एप एंड्रॉयड यूजर्स के फोन में जोकर मैलवेयर इंस्टॉल कर रहा है।

    इस एप को गूगल प्ले-स्टोर से 5,000 से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। इस एप को प्ले-स्टोर पर “Squid Game Wallpaper 4K HD" नाम से पब्लिश किया गया था, हालांकि रिपोर्ट के सामने आने के बाद गूगल ने इसे प्ले-स्टोर से हटा दिया है, लेकिन यदि यह आपके फोन में है तो इसे तुरंत डिलीट करें।

    Joker मैलेवयर बहुत ही खतरनाक मैलवेयर है जो पिछले कई सालों से एंड्रॉयड यूजर्स के लिए दुश्मन बना हुआ है। यह मैलवेयर चुपके से बिना कोई सबूत छोड़े यूजर्स के फोन में मौजूद बैंकिंग समेत कई निजी जानकारी चोरी करता है और हैकर तक पहुंचाता है। जोकर पहली बार 2017 में सामने आया था और उसके बाद से यह समय-समय पर किसी एप की मदद से लोगों के फोन में अपनी जगह बना रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें