सावधान: यह मोबाइल गेम एप आपके फोन में डाल रहा है वायरस, जानें इसके बारे में
इस एप को प्ले-स्टोर पर “Squid Game Wallpaper 4K HD" नाम से पब्लिश किया गया था, हालांकि रिपोर्ट के सामने आने के बाद गूगल ने इसे प्ले-स्टोर से हटा दिया है, लेकिन यदि यह आपके फोन में है तो इसे तुरंत डिलीट करें।

विस्तार
Squid गेम को नेटफ्लिक्स पर खूब पसंद किया जा रहा है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आपकी यह पसंद आपको मुसीबत में डाल सकती है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि Squid Game नाम से एक गूगल प्ले-स्टोर पर आया है जो कि आपको किसी भी वक्त चूना लगा सकता है। यदि आपके फोन में यह एप इंस्टॉल है तो इसे तुरंत डिलीट कर दें।
ESET के शोधकर्ताओं की एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल प्ले-स्टोर पर Squid Game वॉलपेपर के लिए एक एप पब्लिश हुआ है लेकिन यह एप यूजर्स के लिए काफी खतरनाक है। यह एप एंड्रॉयड यूजर्स के फोन में जोकर मैलवेयर इंस्टॉल कर रहा है।
इस एप को गूगल प्ले-स्टोर से 5,000 से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। इस एप को प्ले-स्टोर पर “Squid Game Wallpaper 4K HD" नाम से पब्लिश किया गया था, हालांकि रिपोर्ट के सामने आने के बाद गूगल ने इसे प्ले-स्टोर से हटा दिया है, लेकिन यदि यह आपके फोन में है तो इसे तुरंत डिलीट करें।
Joker मैलेवयर बहुत ही खतरनाक मैलवेयर है जो पिछले कई सालों से एंड्रॉयड यूजर्स के लिए दुश्मन बना हुआ है। यह मैलवेयर चुपके से बिना कोई सबूत छोड़े यूजर्स के फोन में मौजूद बैंकिंग समेत कई निजी जानकारी चोरी करता है और हैकर तक पहुंचाता है। जोकर पहली बार 2017 में सामने आया था और उसके बाद से यह समय-समय पर किसी एप की मदद से लोगों के फोन में अपनी जगह बना रहा है।
- घरेलू कंपनी Daiwa ने लॉन्च की वॉशिंग मशीन की नई रेंज, शुरुआती कीमत 7990 रुपये
- सोशल मीडिया और मानवाधिकार: दो साल पहले एपल ने फेसबुक-इंस्टाग्राम को दी थी एप स्टोर से हटाने की चेतावनी
- iOS 15.1 हुआ लॉन्च: देखें अपडेट मिलने वाले फोन की लिस्ट, फीचर्स भी जानें
- काम की बात: व्हाट्सएप पर किसने किया आपको ब्लॉक, जानने का ये है सबसे आसान तरीका