Snapseed: अब और स्मार्ट हुआ गूगल का फोटो एडिटिंग एप, फिल्म फिल्टर्स भी मिला
iOS और iPadOS के लिए Snapseed के वर्जन 3.0.0 में यह नया डिजाइन लाया गया है। Google के चेंजलॉग के अनुसार, "आपको प में कुछ नई चीजें दिख सकती हैं। हमने एप को तरोताजा बनाया है जिससे फोटो एडिट करना और आसान हो जाए। साथ ही कुछ बग्स को भी हटाया गया है जिससे अनुभव पहले से बेहतर होगा।"

विस्तार
गूगल ने iPhone और iPad के लिए अपनी लोकप्रिय फोटो एडिटिंग एप Snapseed का एक बड़ा अपडेट जारी किया है। यह हाल के वर्षों में एप को मिला सबसे महत्वपूर्ण अपडेट माना जा रहा है। Snapseed के इस नए वर्जन में नया यूजर इंटरफेस, नए टैब्स, एक नया आइकन और बदली हुई कंट्रोल सेटिंग्स शामिल हैं। साथ ही अब यूजर्स को अपनी एडिट हिस्ट्री एक ग्रिड व्यू में देखने को मिलेगी। इसके अलावा एप में क्लासिक फिल्म रोल्स से प्रेरित नए फिल्टर भी जोड़े गए हैं।
- एप वर्जन 3.0.0 में नया इंटरफेस:iOS और iPadOS के लिए Snapseed के वर्जन 3.0.0 में यह नया डिजाइन लाया गया है। Google के चेंजलॉग के अनुसार, "आपको प में कुछ नई चीजें दिख सकती हैं। हमने एप को तरोताजा बनाया है जिससे फोटो एडिट करना और आसान हो जाए। साथ ही कुछ बग्स को भी हटाया गया है जिससे अनुभव पहले से बेहतर होगा।"
- नया और सरल लोगो:पुराने लोगो की पत्ती और आयताकार डिज़ाइन को हटा कर अब सिर्फ एक हरे रंग की फेसिटेड (faceted) पत्ती को लोगो में शामिल किया गया है। रंगों की विविधता को भी कम किया गया है।
- नया Faves टैब:Snapseed में अब एक नया Faves टैब जोड़ा गया है, जिससे आप अपने पसंदीदा एडिटिंग टूल्स को सेव कर सकते हैं ताकि आप उन्हें जल्दी एक्सेस कर सकें। यह टैब बॉटम बार में "Looks" और "Tools" के बीच में है, जबकि अब Export विकल्प को स्क्रीन के टॉप-राइट कोने में शिफ्ट किया गया है।
- नई जेस्चर कंट्रोल सिस्टम:अब अधिकांश सेटिंग्स में एक arc-बेस्ड कंट्रोलर मिलेगा, जिसे बाएं से दाएं स्वाइप करके वैल्यू बदली जा सकती है। साथ ही यूजर्स ऊपर-नीचे स्वाइप कर के एडजस्टमेंट विकल्प बदल सकते हैं जैसे ब्राइटनेस, कंट्रास्ट, हाइलाइट्स, शैडोज और वॉर्मथ।
- 31 नए फिल्म फिल्टर:Snapseed के नए अपडेट में 31 क्लासिक फिल्म रोल्स से प्रेरित फिल्टर शामिल किए गए हैं जो कि Kodak Gold 200, Fuji Superia 800, Polaroid 600, Technicolor आदि शामिल हैं।
इस अपडेट के साथ Snapseed एप पहले से ज्यादा सहज, शक्तिशाली और रचनात्मक बन गया है। iPhone और iPad यूज़र्स अब अपने फोटो एडिटिंग अनुभव को एक नए स्तर पर ले जा सकते हैं।
- Haptic F1 Trailer: दुनिया में पहली बार, फिल्म देखने पर कार की इंजन की तरह वाइब्रेट कर रहा आईफोन
- Flight Safety: सबसे सुरक्षित सीट कौन-सी होती है, 11 पर कोई बैठना नहीं चाहता, लेकिन इसी पर बैठे शख्स की बची जान
- Flight Safety: क्या किसी विमान के कॉकपिट को हैक करना संभव है, क्या रिमोटली विमान को क्रैश कराया जा सकता है?
- Google Cloud Outage: आखिर किस वजह से एक साथ ठप हो गए गूगल, स्टॉपीफाई और स्नैपचैट, विस्तार से जानें