Tech Tips: सावधान! इंस्टाग्राम को हैकर्स से बचाना है जरूरी, प्रोफाइल सुरक्षित रखने के लिए जानें खास टिप्स

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Wed, 26 Jun 2024 01:09 PM IST
सार

इंस्टाग्राम की बढ़ती लोकप्रियता से हैकर्स भी ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में इस खबर में जानिए किस तरह से इंस्टाग्राम प्रोफाइल को सुरक्षित किया जा सकता है। जानें टिप्स की डिटेल।

विज्ञापन
secure your instagram profile from hackers know the detail
Tech Tips - फोटो : Freepik

    विस्तार

    अगर आप भी लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का काफी अधिक इस्तेमाल करते हैं तो आपको एक बार इस खबर पर ध्यान देने की जरूरत है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर लगातार एक्टिव यूजर्स की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में हैकर्स भी इन दिनों काफी सक्रिय हो गए हैं, जो कि ऐसे यूजर्स को निशाना बना रहे हैं, जिनका अकाउंट कमजोर है, यानी जिन यूजर्स की प्राइवेसी कमजोर है। आगे जानिए अपनी प्रोफाइल को किस तरह से मजबूत बनाकर हैकर्स से बचाया जा सकता है।

    इंस्टाग्राम अकाउंट को टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के जरिए अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है। अगर आपको लगता है कि कोई आपकी प्रोफाइल को निशाना बना सकता है तो इसका इस्तेमाल करें।

    विज्ञापन
    • अपने डिवाइस में इंस्टाग्राम एप खोलें और प्रोफाइल के दाई ओर दी गई प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
    • इसके बाद ऊपर की तरफ दी गई तीन लाइनों पर क्लिक करें फिर सेटिंग और प्राइवेसी में जाएं।
    • फिर अकाउंट सेंटर में जाएं और पासवर्ड और सिक्योरिटी पर क्लिक करें।
    • टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के तहत ऑथेंटिकेशन एप और टेक्स्ट मैसेज में जाएं।
    • इसके बाद दिए गए निर्देशों को पूरा करें।
    • डिवाइस में इंस्टाग्राम एप खोलें और प्रोफाइल के दाई ओर दी गई प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
    • इसके बाद ऊपर की तरफ दी गई तीन लाइनों पर क्लिक करें फिर सेटिंग और प्राइवेसी में जाएं।
    • फिर अकाउंट सेंटर में जाएं और पासवर्ड और सिक्योरिटी पर क्लिक करें।
    • इसके बाद आपने जहां भी लॉगइन किया होगा, उस डिवाइस की जानकारी आ जाएगी।
    • यहां पर आपको अगर कुछ गलत डिवाइस या फिर गलत लोकेशन की जानकारी मिलें तो आप तुरंत वहां से लॉगआउट कर सकते हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें