Samsung ने दिव्यांगों के लिए लॉन्च किया यह एप, जानें इसकी खूबियां

कोरियाई टेक कंपनी सैमसंग (Samsung) ने कम दृष्टि और बधिर लोगों के लिए गुड वाइब्स और रेलूमिनो एप को लॉन्च किया है। इस एप की सहायता से लोग आसानी से देखने के साथ सुन सकते हैं। गुड वाइब एप को भारत में बनाया गया है, इसके जरिए बधिर यानी बहरे लोगों से संपर्क किया जा सकेगा। गुड वाइब्स एप वाइब्रेशन को टेक्स्ट और टेक्स्ट को वाइब्रेशन में बदलने के लिए मोर्स कोड का इस्तेमाल करता है। वहीं, सैमसंग ने इस एप में दो अलग अलग इंटरफेस दिए हैं। इसके पहले इंटरफेस की बात करें तो इसमें बधिर लोग बाइब्रेशन, इशारों और टैप्स से उपयोग करेंगे, जबकि दूसरे इंटरफेस का इस्तेमाल आम लोग करेंगे और उनसे संपर्क कर सकेंगे।
ये भी पढ़ेंः PUBG खेलने से मना किया तो कलयुगी बेटे ने काट डाला पिता का सिर
कमजोर दृष्टि वालों के लिए वरदान
बधिर लोगों के लिए आप गुड वाइब्स एप को सैमसंग गैलेक्सी स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। वहीं, इस एप को जल्द ही एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए पेश किया जाएगा। वही दूसरी तरफ कम दृष्टि वाले लोगों के लिए सैमसंग ने रेलूमिनो एप को तैयार किया है। इस एप के जरिए कम दृष्टि वाले लोग आसानी से आम लोगों से संपर्क कर सकेंगे। रेलूमिनो एप किसी भी तस्वीर को छोटा और बड़ा, आउटलाइन को हाईलाइट और कलर को एडजस्ट करता है। यदि आप भी इस एप के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो आपhttps://www.samsungrelumino.comलॉग इन कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः तो क्या 2,100 साल पहले भी था 'iPhone', महिला के कंकाल के साथ मिला, देखें तस्वीरें
एनजीओ से की साझेदारी
सैमसंग ने भारत में बधिर लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने के लिए एनजीओ (NGO) सेंस इंडिया के साथ साझेदारी की है। यह संगठन गुड वाइब्स एप को लोगों के बीच पहुंचाएगा। वहीं, सेंस इंडिया ने दिल्ली और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में गुड वाइब्स एप के वर्कशॉप कर चुकी है। सूत्रों की माने तो सैमसंग इस एप को सैमसंग गैलेक्सी एस20 एस स्मार्टफोन के साथ लॉन्च कर सकता है। गुड वाइब्स को लेकर सैमसंग ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे यह एप बहरे लोगों की मदद करता है। इस वीडियो में एक बधिर लड़की को दिखाया गया है। वह लड़की अपनी मां से बात नहीं कर पाती है। लेकिन गुड वाइब्स एप के माध्यम से लड़की आसानी से अपनी मां से बात करती है।
सैमसंग ऐसे लोगों की देखभाल करने वालों से फीडबैक ले रहा है, जिससे गुड वाइब्स एप में सुधार किया जा सके। वहीं, वर्कशॉप के बाद ही सैमसंग ने इस एप में टेक्स्ट साइज से लेकर वाइब्रेशन को बेहतर बनाया है। वहीं, रेलूमिनो एप के लिए कंपनी ने नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड (एनएबी) पार्टनरशिप की है। सैमसंग गियर वीआर और गैलेक्सी नोट 9 में इस एप को देगा और लोगों को इस्तेमाल करने का तरीका भी बताया जाएगा।
बता दें कि एनएबी रेलुमिनो एप को कम दृष्टि वाले छात्रों के लिए पेश किया जाएगा। इस एप से लोग बेहतर तरीके से देख सकेंगे और इससे वह पहले की तुलना में अब बेहतर तरीके से नई चीजों को सीख सकेंगे।
- फोन में है यह एप तो नहीं कटेगा चालान, RC और DL भी साथ में रखने की नहीं जरूरत
- जियो ने लॉन्च किया Jio Gate, अपार्टमेंट की हर जरूरत का रहेगा लेखा-जोखा
- इतना डाउनलोड हुआ यह एप कि सर्वर क्रैश हो गया, आपका चेहरा बदलकर बना सकता है 'हीरो'
- जीमेल में आ रहा है कमाल का फीचर, आप छुट्टी पर जाएंगे तो भेजने वाले को मिलेगा अलर्ट