Telegram: रूस ने टेलीग्राम पर लगाया 80 हजार डॉलर का जुर्माना, सरकार विरोधी कंटेंट को लेकर हुई कार्रवाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 08 Apr 2025 12:18 PM IST
सार

TASS के अनुसार, अदालत ने कहा, "टेलीग्राम मैसेंजर, जो एक सूचना संसाधन का स्वामी है, वह उन सूचनाओं और चैनलों को हटाने में विफल रहा है जिनमें चरमपंथी गतिविधियों के लिए उकसाने की सामग्री थी।"

Russia imposed a fine of 80 thousand dollars on Telegram action taken for anti government content
Telegram App - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    मॉस्को की एक अदालत ने टेलीग्राम मैसेंजर पर 70 लाख रूबल (लगभग 80,000 डॉलर) का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई उस रिपोर्ट के बाद हुई है जिसमें बताया गया कि टेलीग्राम ने सरकार विरोधी और चरमपंथी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले कंटेंट को हटाने से इनकार कर दिया था। यह जानकारी रूसी समाचार एजेंसी TASS ने अदालत के दस्तावेजों के हवाले से दी।

    TASS के अनुसार, अदालत ने कहा, "टेलीग्राम मैसेंजर, जो उन सूचनाओं और चैनलों को हटाने में विफल रहा है जिनमें चरमपंथी गतिविधियों के लिए उकसाने की सामग्री थी।" इन कंटेंट में रूसी सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों में भाग लेने, यूक्रेनी सेना को समर्थन देने, और रेलवे ट्रांसपोर्ट पर आतंकवादी हमलों जैसी गतिविधियों के लिए लोगों को प्रेरित करने वाले संदेश शामिल थे।

    रूसी मूल के उद्यमी पावेल ड्यूरोव द्वारा स्थापित टेलीग्राम, वर्तमान में दुबई में स्थित है। कंपनी ने अब तक इस जुर्माने या अदालत के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं की है, हालांकि यह प्लेटफॉर्म रूस में बेहद लोकप्रिय है और सरकारी निगरानी और दबाव का सामना करता रहा है।

    और पढ़ें...