WhatsApp के यूजरबेस में हुआ बड़ा इजाफा, यूजर्स की संख्या 1 अरब के पार

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 13 Feb 2020 11:35 AM IST
report reveals WhatsApp has two billion users in world know all about it
Whatsapp - फोटो : demo pic

    मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) ने अपने यूजरबेस को लेकर बड़ा एलान किया है। व्हाट्सएप का कहना है कि इस समय उसके प्लेटफॉर्म के साथ करीब 2 अरब से ज्यादा यूजर्स जुड़े हैं। हालांकि, व्हाट्सएप अब भी यूजर्स के मामले में फेसबुक से काफी पीछे है। इस समय 2.4 अरब यूजर्स फेसबुक के साथ है। वहीं, व्हाट्सएप ने अब तक भारतीय यूजर्स का आकड़ा जारी नहीं किया है। आपको बता दें कि पिछले साल व्हाट्सएप के भारतीय यूजर्स की संख्या 40 करोड़ के पास पहुंच गई थी।

    टेलीग्राम और वीचैट लगातार व्हाट्सएप को चुनौती देते आए हैं। यूजरबेस की बात करें तो चीन में वीचैट के यूजर्स की संख्या 1 अरब के पास है, तो दूसरी तरफ टेलीग्राम के साथ 30 करोड़ यूजर्स जुड़े हैं। हालांकि, यूजरबेस के मामले में दोनों कंपनियां अब भी व्हाट्सएप से पीछे हैं।

    2009 में व्हाट्सएप की शुरुआत हुई थी। इसके बाद देखते-ही-देखते व्हाट्एप के यूजरबेस में इजाफा हुआ था। 2014 में व्हाट्सएप के यूजरबेस में 50 करोड़ की बढ़ोतरी हुई और कुछ समय बाद यह आकंड़ा 60 करोड़ तक पहुंच गया था। वहीं, 2017 में व्हाट्सएप के साथ करीब 150 करोड़ यूजर्स जुड़े थे। अब 2020 में यूजर्स का आकड़ा 2 अरब तक पहुंच गया है।

    व्हाट्सएप ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि हमें बहुत खुशी है कि हमारे साथ 2 अरब यूजर्स जुड़े हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप ने कहा है कि तकनीक के इस जमाने में मजबूद इनक्रिप्शन की जरूरत है, जिससे यूजर्स का डाटा बहुत सुरक्षित रहेगा। साथ ही हमने प्लेटफॉर्म के जरिए वीडियो कॉलिंग और चैटिंग की सुविधा से यूजर्स के बीच लंबी दूरी को कम किया है।

    खुद डिलीट हो जाने वाले मैसेज (Self Destructing Messages)

    जल्द ही यूजर्स को व्हाट्सएप में यह अपडेट मिल सकता है। इस फीचर में यूजर्स को पर्सनल और ग्रुप चैट्स में डिलीट मैसेज फीचर को ऑन और ऑफ करने का ऑप्शन मिलेगा। जिसमें यूजर को मैसेज डिलीट करने का समय डालना होगा। तय समय पर मौजूदा मैसेज खुद-ब-खुद डिलीट हो जाएगा।

    वॉलपेपर (Wallpaper)

    एप में वॉलपेपर ऑप्शन को एक अलग सेक्शन 'डिस्प्ले' में मूव कर दिया गया है। पहले यह ऑप्शन चैट सेटिंग में देखने को मिलता था। यूजर्स को अब वॉलपेपर बदलने के लिए डिस्प्ले ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें