Facebook फ्लैगशिप एंड्रॉयड एप के लिए जल्द जारी करेगा डार्क मोड : रिपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 23 Jan 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
report reveals facebook soon launch dark mode for android app know about it
सांकेतिक तस्वीर

    व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की तरह अब दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) अपने फ्लैगशिप एंड्रॉयड एप के लिए जल्द डार्क मोड लॉन्च करने वाली है। इस जानकारी का खुलासा टेक साइट एंड्रॉयड पुलिस (Android Police) की एक रिपोर्ट से हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक इस मोड की टेस्टिंग एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर कर रहा है। साथ ही इस मोड को आने वाले दिनों में पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले कंपनी ने मैसेंजर एप के लिए डार्क मोड को लॉन्च किया था। हालांकि, फेसबुक ने अब तक इस फीचर को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    अन्य लीक रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक पिछले कई महीनों से डार्क मोड पर काम कर रहा है। वहीं, कई चुनिंदा यूजर्स ने भी ट्विटर पर डार्क मोड के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे। उम्मीद की जा रही हैं कि फेसबुक मार्च तक इस फीचर को यूजर्स के लिए पेश करेगा।

    विज्ञापन

    इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) ने फेसबुक से पहले डार्क मोड (Dark Mode) को एंड्रॉयड बीटा वर्जन के यूजर्स के लिए जारी किया था। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस मोड को स्टेबल वर्जन वाले यूजर्स के लिए पेश नहीं किया है। यूजर्स इस मोड को व्हाट्सएप की सेटिंग में जाकर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके बाद व्हाट्सएप का बैकग्राउंड पूरी तरह से डार्क ग्रीन हो जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Facebook का शॉर्ट वीडियो एप Lasso आखिरकार सामने आ ही गया है। फेसबुक ने टिकटॉक के मुकाबले में अपने इस लासो एप को पिछले साल लॉन्च किया था, हालांकि यह एप फिलहाल अमेरिका में ही उपलब्ध है, लेकिन अब खबर है कि इस एप को जल्द ही भारत में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक इसी साल मई तक इस लासो एप को भारतीय यूजर्स के लिए पेश किया जा सकता है। वहीं खबर यह भी है कि WhatsApp में लासो के इंटिग्रेशन के लिए भी कंपनी काम कर रही है। टिकटॉक से फेसबुक को मिल रही लगातार कंप्टीशन के बाद कंपनी ने Lasso को भारत में लॉन्च करने का फैसला लिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें