Free में ऑनलाइन फिल्में देखनी हैं तो डाउनलोड करें ये 5 एप्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 21 Jan 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Top 5 free online video streaming apps including hotstar and mx player
free movie app - फोटो : amar ujala

    ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग भारत में काफी तेजी से बढ़ रहा है। कॉमस्कोर की एक रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी 2019 तक भारत में ऑनलाइन वीडियो वाले यूजर्स की संख्या करीब 14.4 करोड़ थी। यूजर्स की संख्या को देखते हुए तमाम नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो जैसी कंपनियां वीडियो स्ट्रीमिंग मार्केट में बंपर निवेश कर रही हैं। खैर हम आज की इस रिपोर्ट में कंपनियों के बिजनेस की बात नहीं करेंग, बल्कि आपको यह बताएंगे कि कौन-कौन से एप हैं जहां आप फ्री में हिन्दी-अंग्रेजी फिल्में और वेब सीरीज देख सकेंगे। आइए जानते हैं...

    MX PLAYER
    MX PLAYER - फोटो : play store

    MX Player

    एमएक्स प्लेयर एक अमेरिकी कंपनी है जिसे अब भारत के टाइम्स इंटरनेट ने खरीद लिया है। एमएक्स प्लेयर आप फ्री में हिन्दीं फिल्में, वेब सीरीज और साउथ की फिल्में भी हिन्दी में देख सकेंगे। इसमें आपको हॉलीवुड की फिल्में भी मिलेंगी। वीडियो क्वालिटी अच्छी है। इसकी खास बात यह है कि आप किसी भी वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं और बाद में ऑफलाइन देख सकेंगे, वह भी एचडी में...

    Hotstar
    Hotstar - फोटो : Wikipedia

    Hotstar

    हॉटस्टार एप को भी आप जानते हैं, खासकर क्रिकेट के दीवानों के फोन में यह एप तो निश्चित तौर पर होगा। हॉटस्टार में भी आपको तमाम तरह के वीडियो, फिल्में और वेब सीरीज मिल जाएंगे। इसमें प्रीमियम भी जिसके लिए आपको पैसे देने होंगे, नहीं तो अधिकतर फिल्में आप फ्री में देख सकेंगे।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें