Facebook फ्लैगशिप एंड्रॉयड एप के लिए जल्द जारी करेगा डार्क मोड : रिपोर्ट

व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की तरह अब दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) अपने फ्लैगशिप एंड्रॉयड एप के लिए जल्द डार्क मोड लॉन्च करने वाली है। इस जानकारी का खुलासा टेक साइट एंड्रॉयड पुलिस (Android Police) की एक रिपोर्ट से हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक इस मोड की टेस्टिंग एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर कर रहा है। साथ ही इस मोड को आने वाले दिनों में पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले कंपनी ने मैसेंजर एप के लिए डार्क मोड को लॉन्च किया था। हालांकि, फेसबुक ने अब तक इस फीचर को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
अन्य लीक रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक पिछले कई महीनों से डार्क मोड पर काम कर रहा है। वहीं, कई चुनिंदा यूजर्स ने भी ट्विटर पर डार्क मोड के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे। उम्मीद की जा रही हैं कि फेसबुक मार्च तक इस फीचर को यूजर्स के लिए पेश करेगा।
इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) ने फेसबुक से पहले डार्क मोड (Dark Mode) को एंड्रॉयड बीटा वर्जन के यूजर्स के लिए जारी किया था। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस मोड को स्टेबल वर्जन वाले यूजर्स के लिए पेश नहीं किया है। यूजर्स इस मोड को व्हाट्सएप की सेटिंग में जाकर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके बाद व्हाट्सएप का बैकग्राउंड पूरी तरह से डार्क ग्रीन हो जाएगा।
Facebook का शॉर्ट वीडियो एप Lasso आखिरकार सामने आ ही गया है। फेसबुक ने टिकटॉक के मुकाबले में अपने इस लासो एप को पिछले साल लॉन्च किया था, हालांकि यह एप फिलहाल अमेरिका में ही उपलब्ध है, लेकिन अब खबर है कि इस एप को जल्द ही भारत में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक इसी साल मई तक इस लासो एप को भारतीय यूजर्स के लिए पेश किया जा सकता है। वहीं खबर यह भी है कि WhatsApp में लासो के इंटिग्रेशन के लिए भी कंपनी काम कर रही है। टिकटॉक से फेसबुक को मिल रही लगातार कंप्टीशन के बाद कंपनी ने Lasso को भारत में लॉन्च करने का फैसला लिया है।
- Twitter के नए अपडेट से एंड्रॉयड एप हो रहे क्रैश, कंपनी ने मांगी माफी
- Free में ऑनलाइन फिल्में देखनी हैं तो डाउनलोड करें ये 5 एप्स
- सीईओ सुंदर पिचाई ने दिया बड़ा बयान, कहा- एआई को नियंत्रित करने के लिए गाइडलाइन तय करनी होगी
- व्हाट्सएप में तकनीकी खराबी से परेशान रहे यूजर्स, एक घंटे तक नहीं भेज पाए तस्वीर-वीडियो