WhatsApp में आया बड़ा बग, कोई भी डिलीट कर सकता है आपकी पूरी चैटिंग

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 19 Dec 2019 01:16 PM IST
whatsapp bug crashes app and delete group chat with an message
Whatsapp Espionage - फोटो : Whatsapp Espionage

    यदि आप भी व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप व्हाट्सएप में एक बड़ा बग आया है जिसकी वजह से लोगों की चैटिंग को सिर्फ एक मैसेज के जरिए हमेशा के लिए डिलीट किया जा सकता है।

    whatsapp bug
    whatsapp bug - फोटो : youtube

    इसके अलावा इस बग का फायदा उठाकर किसी के व्हाट्सएप एप को क्रैश भी किया जा सकता है। व्हाट्सएप के इस बग की जानकारी साइबर सिक्योरिटी फर्म चेक प्वाइंट ने दी है। फर्म ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि इस बग का फायदा उठाकर किसी व्हाट्सएप ग्रुप के सभी मेंबर्स के एप को एक मैसेज के जरिए क्रैश किया जा सकता है।

    whatsapp bug
    whatsapp bug - फोटो : youtube

    क्रैश होने के बाद यूजर्स को हर हाल में एप को अनइंस्टॉल करना होगा और फिर से एप को डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा। वहीं एक बार अनइंस्टॉल होने के बाद यूजर्स ग्रुप से बाहर हो जाएगा और ग्रुप का पूरा चैट हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें