अमेजन फायर टीवी पर आया एप्पल टीवी एप, ऐसे करें डाउनलोड

अलका त्यागी
टेक डेस्क, अमर उजालाअलका त्यागी
Fri, 20 Dec 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
Apple TV app available on Amazon Fire TV know How to download
Apple Tv - फोटो : apple

    वीडियो स्ट्रीमिंग बाजार में एप्पल और अमेजन भले ही एक दूसरे की प्रतिस्पर्धी कंपनी हों, लेकिन अब आप एप्पल टीवी एप को अमेजन फायर स्टिक पर इस्तेमाल कर सकते हैं। एप्पल टीवी वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा में उपयोगकर्ताओं को सभी समान सेवाएं मिलेंगी जो उन्हें एप्पल टीवी सेट-टॉप बॉक्स से मिलती है।

    इससे उपभोक्ता न केवल नए टीवी शो पाएंगे बल्कि अपने मौजूदा आईट्यून्स मीडिया लाइब्रेरी से फिल्मों और शो को भी खरीद भी सकते हैं। वहीं कुछ समय के लिए रेंट पर भी ले सकते हैं। इस एप को हाल ही में सैमसंग स्मार्ट टीवी के साथ-साथ रोकू उपकरणों पर भी इस्तेमाल किया जा रहा है। अमेजन के फायर टीवी स्टिक (2जीन) और फायर टीवी स्टिक 4के को भारत समेत दुनिया भर में लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    इसके लिए आप फायर टीवी स्टिक ओनर एप सेक्शन में जाकर Apple TV एप इंस्टॉल कर सकते हैं। एक बार जब आप एप्पल टीवी एप डाउनलोड कर लेते हैं, तब इसे इंस्टॉल करने के लिए गेट बटन पर क्लिक करें। आप अमेजन वेबसाइट पर सीधे एप्पल टीवी एप की सूची में भी जा सकते हैं और एप डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जिन उपयोगकर्ताओं के पास एलेक्सा-सक्षम वॉयस रिमोट है, वे अपने उपकरणों को एप्पल टीवी एप ढूंढने के लिए भी कह सकते हैं। एप्पल टीवी+ की सदस्यता के लिए भी एप्पल डिवाइस की आवश्यकता होगी।

    यह भारत में 99 रुपये प्रति माह शुल्क में उपलब्ध होगा। इसके साथ सात दिवसीय नि:शुल्क परीक्षण की सुविधा मिलेगी। एक सदस्य की मैंबरशिप का उपयोग परिवार के छह लोगों द्वारा किया जा सकता है। जिस उपभोक्ताओं ने 10 सितंबर के बाद नया आईफोन, आईपैड, मैक, आईपॉड टच या एप्पल टीवी खरीदा है, वह एक साल की मुफ्त सदस्यता के लिए पात्र होंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें