PUBG: New State: एंड्रॉयड और ios के लिए लॉन्च हुआ गेम, प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू

PUBG: New State गेम आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। PUBG: New State के लिए गूगल प्ले-स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। PUBG: New State को पबजी स्टूडियो (PUBG Studio) ने तैयार किया है और यूट्यूब पर इसका एक ट्रेलर भी जारी किया गया है। इसके अलावा PUBG: New State नाम से नई वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स बनाए गए हैं।

गेम के ट्रेलर में कुछ गेम प्ले, ग्राफिक्स और नई मैकेनिक्स को देखा जा सकता है। PUBG: New State को साल 2051 के लिहाज से तैयार किया गया है। गेम में 2051 में आने वाली गाड़ियों, हथियारों, नए मैप्स आदि की एक झलक मिलेगी। इस गेम को Krafton ने पब्लिश किया है जो कि दक्षिण कोरिया की वीडियो गेमिंग कंपनी है।

PUBG: New State के लिए गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। खास बात यह है कि यह रजिस्ट्रेशन भारत में हो रहा है। ऐसे में कहा जा सकता है कि पबजी की भारत में वापसी हो गई है। प्री-रजिस्ट्रेशन करने वाले प्लेयर्स को व्हिकल स्किन मिलेगी।