PUBG Update: PUBG Mobile 1.0 हुआ रिलीज, मिलेगा Erangel का सपोर्ट

वैसे तो भारत में पबजी मोबाइल बंद है लेकिन लोग अभी भी कंप्यूटर पर पबजी आराम से खेल रहे हैं। पबजी ने पबजी मोबाइल वर्जन के लिए आज यानी 8 सितंबर को एक अपडेट जारी किया है जिसे वैश्विक स्तर पर जारी किया गया है। पबजी मोबाइल का यह अपडेट एंड्रॉयड और आईओस दोनों के लिए जारी किया गया है।
नए अपडेट में यूजर्स को लंबे इंतजार के बाद Erangel और 2.0 मैप का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा नए अपडेट के बाद प्लेयर्स को नए हथियार, चीर पार्क 2.0 (Cheer Park 2.0) लिविक मैप में अपडेट जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।
PUBG Mobile 1.0 अपडेट की साइज एंड्रॉयड के लिए करीब 1.5 जीबी और आईओएस के लिए करीब 1 जीबी है। नया अपडेट आज से मिलना शुरू हो गया है। बता दें कि फिलहाल पूरी दुनिया में पबजी मोबाइल के यूजर्स की संख्या 20 करोड़ है जिसमें से केवल भारत में ही 5 करोड़ हैं।
पबजी मोबाइल 1.0 का अपडेट सीधे गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा प्लेयर्स इस अपडेट को की APK और OBB फाइल भी डाउनलोड कर सकते हैं। नए अपडेट में Abandoned tanks, Forgotten Trenches, Mansion Prison, Tree- Trunk Barriers, Sosnovka Military Base, Mine Zone, Mylta Power और new bunkers जैसे कई एलिमेंट्स मिलेंगे। नए अपडेट में अल्ट्रा एचडी का भी सपोर्ट मिलेगा।
पबजी मोबाइल 1.0 अपडेट के फीचर्स
- New Classic Mode Gameplay: Erangel 2.0
- Payload Mode (v2.0) is coming back
- Island in the Lake at Cheer Park
- Livik Improvements (New Weapon M1014)
- Beyond A.C.E.-Themed Gameplay
- Halloween Infection Mode (available from October 23)
- Cheer Park Halloween (available from October 23)
- Cheer Park: Training Ground Updates
- Graphic Quality Upgrades