Oraimo ने भारत में लॉन्च किए स्मार्टवॉच और वायरलेस ईयरपॉड, कीमत 1799 रुपये से शुरू

Oraimo ने भारतीय बाजार में अपने दो नए एक्सेसरीज लॉन्च किए हैं। इनमें बड़ा एचडी डिस्प्ले वाला Oraimo Tempo 1S स्मार्टवॉच और Oraimo FreePods 2 वायरलेस ईयरपॉड शामिल है। कंपनी के नए स्मार्टवॉच की शुरुआती कीमत 2,299 रुपये है। वहीं, इसके वायरलेस ईयरपॉड की कीमत 1799 रुपये है।
इसमें 1.3-इंच का HD कलर डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टवॉच ऑल-राउंड फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स से लैस है। यह स्मार्टवॉच आपके दिल की धड़कनों को मॉनिटर करता है। इस वॉच के जरिए आप यह भी पता लगा सकते हैं कि दिन भर में आप कितने कदम चले हैं। यह स्मार्टवॉच दूरी तय कर सकता है। इसके अलावा यह कैलोरी से लेकर आपके स्लीपिंग पैटर्न को भी ट्रैक करता है। इस स्मार्टवॉच में आपको छह अलग-अलग ट्रेनिंग मोड्स मिलेंगे। इनमें रनिंग, जंप रोप, पिंगपोंग, राइडिंग, बैडमिंटन और टेनिस शामिल हैं। इस स्मार्टफोन के जरिए आप अपने हेल्थ से जुड़े सभी टारगेट को आसानी से पूरा कर सकते हैं।
Tempo 1S को IP67 रेटिंग मिली है। यानी इस पर पानी और धूल का असर नहीं पड़ता है। यह स्मार्टवॉच पावर-सेविंग तकनीक को सपोर्ट करता है। यह एक बार फुल चार्ज करने पर 20 दिनों तक एक्टिव रह सकता है।
इस वायरलेस ईयरपॉड में आपको बेहतर साउंड एक्सपीरियंस मिलेगा। कंपनी का दावा है कि FreePods 2 को इस तरह बनाया गया है कि कान में घंटों लगाने पर भी आपको दर्द या परेशानी नहीं होगी। इसमें 13 मिलीमीटर के साउंड ड्राइवर्स दिए गए हैं। इसमें आपको शानदार बेस इफेक्ट मिलता है। इसमें 37mAh की बैटरी दी गई है, जिससे आपको लंबे समय तक वायरलेस इंटरटेनमेंट का अनुभव मिलेगा। इस वायरलेस ईयरपॉड के साथ 500mAh बैटरी वाला चार्जिंग केस मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह गैजेट 24.5 घंटे तक का प्लेटाइम देता है। वहीं, इसमें 82 का स्टैंड बाय टाइम मिलता है। इस वायरलेस ईयरपॉड से आप 3 घंटे तक फोन पर बात कर सकते हैं।
- ऑनलाइन दूल्हा-दुल्हन खोज रहे हैं तो सावधान, नहीं तो जिंदगी भर पछताना पड़ेगा
- 2 नए वेरिएंट्स के साथ लॉन्च हुआ Mi TV 4A होरिजन एडिशन, मिलेगी जबरदस्त पिक्चर क्वालिटी
- खुशखबरी! Realme 6 और Reame 6i की कीमतों में हुई भारी कटौती, जानें कितने सस्ते हुए दाम
- 17 सितंबर को लॉन्च होगा Realme 7i, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगी पावरफुल बैटरी