PUBG Mobile एप स्टोर और गूगल प्ले-स्टोर से हुआ गायब

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 05 Sep 2020 09:42 AM IST
PUBG Mobile Removed From Google play store and apple App Store after ban
PUBG Game - फोटो : PUBG

    पबजी मोबाइल गेम गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर से हटा दिया गया है, हालांकि जिनके फोन में पहले से पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट गेम मौजूद हैं, वे गेम खेल पा रहे हैं। बता दें कि भारत सरकार ने हाल ही में पबजी मोबाइल समेत 117 मोबाइल एप्स पर डाटा प्राइवेसी को लेकर प्रतिबंध लगाया है, हालांकि डेस्कटॉप यूजर अभी भी आराम से पबजी गेम खेल सकते हैं।

    पबजी गेम की पैरेंट कंपनी टैंसेंट गेम्स (Tencent) ने पबजी पर बैन लगने के बाद शुक्रवार को कहा है कि वह इस मसले पर सरकार से बातचीत कर रही है और जल्द ही पबजी मोबाइल गेम को वापस लाया जाएगा। बता दें कि भारत में पबजी का सबसे बड़ा बाजार है। देश में पबजी के यूजर्स की संख्या 17 करोड़ से अधिक है, जबकि पांच करोड़ डेली एक्टिव यूजर्स हैं। टैंसेंट का कहना है कि वह अपने यूजर्स के डाटा को लेकर काफी गंभीर है।

    सूचना मंत्रालय ने यह कहते हुए 118 एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है कि ये एप देश और कानूनी की सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं हैं। इससे पहले भी टिकटॉक समेत कुल 105 मोबाइल एप्स पर सरकार ने प्रतिबंध लगाए हैं। सरकार की ओर से कहा गया है कि इन एप्स को लेकर कई शिकायतें मिली हैं।

    पबजी के बैन होते ही मेड इन इंडिया मल्टीप्लेयर गेमिंग एप FAU:G का टीजर जारी हो गया है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट करके इसके बारे में जानकारी दी है। इस गेम के बारे में फिलहाल कुछ खास जानकारी तो नहीं मिली है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक पबजी की तरह FAU:G गेम भी मल्टीप्लेयर होगा।

    FAU:G को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म के लिए पेश किया जाएगा। गेम का पूरा नाम Fearless and United: Guards (FAU-G) होगा। इस गेम के प्लेइंग कैरेक्टर भारतीय वायुसेना के होंगे। इस गेम को बंगलूरू की कंपनी nCORE गेम्स रिलीज करेगी। FAU:G गेम की लॉन्चिंग तारीख के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें