PUBG Mobile: आज से भारत में पूरी तरह बंद हुआ पबजी, कंपनी ने दी जानकारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 30 Oct 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
PUBG Mobile and PUBG Mobile Lite to shut down all servers and access in India by 30th October 2020
pubg - फोटो : social media

    पबजी मोबाइल (PUBG Mobile) और पबजी मोबाइल लाइट (PUBG Mobile Lite) को पिछले महीने ही सरकार ने बैन किया था, लेकिन उसके बाद भी जिन लोगों के फोन में पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट पहले से डाउनलोडेड था, वे आराम से एप का इस्तेमाल कर पा रहे थे। अब आज यानी 30 अक्तूबर से पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट को भारतीय यूजर्स किसी भी सूरत में इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसकी जानकारी खुद पबजी इंडिया ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है।

    फेसबुक पर किया एलान

    पबजी मोबाइल ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा है, 'डियर फैन्स, 2 सितंबर, 2020 को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतरिम आदेश के बाद Tencent गेम्स भारत में अपनी सभी सर्विस और एक्सेस को 30 अक्तूबर 2020 को बंद करने जा रहा है। यूजर की डाटा की सुरक्षा हमेशा से हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और हमने हमेशा भारत में लागू डाटा सुरक्षा कानूनों और नियमों का अनुपालन किया है। हमें यहां से जाने का बेहद अफसोस है। आप सभी का धन्यवाद।'

    विज्ञापन
    PUBG Mobile: आज से भारत में पूरी तरह बंद हुआ पबजी, कंपनी ने दी जानकारी

    भारतीय दफ्तर के लिए लिंकडिन पर निकाली वैकेंसी

    बता दें कि पबजी कॉरपोरेशन ने हाल ही में भारतीय ऑफिस के लिए लिंकडिन पर कॉरपोरेट डेवलपमेंट डिविजन मैनेजर के पद के लिए पोस्ट किया है। इस जॉब के लिए पांच साल के अनुभव मांगा गया है। पिछले महीने ही सितंबर में ही PUBG गेम को डेवलप करने वाली कंपनी पबजी कॉरपोरेशन ने चीन की टैंसेंट गेम्स से नाता तोड़ने का फैसला लिया है। इसके बाद से ही भारत में पबजी की वापसी की खबरें आ रही थीं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    भारत में बैन से टेंसेंट को 2.48 लाख करोड़ रुपये का घाटा

    भारत में पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट के बैन होने से टेंसेंट को 2.48 लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। पबजी को साल 2018 में भारत में लॉन्च किया गया था और 2020 में बैन होने तक भारत में इसके सबसे ज्यादा यूजर्स हो गए थे। दुनिया के कुल यूजर्स में से भारत के 24 फीसदी यूजर्स थे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें