PUBG Mobile: दीवानगी बरकरार, दो सप्ताह में रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा दो करोड़ के पार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Jun 2021 05:35 PM IST
सार

गेम को डेवलप करने वाली दक्षिण कोरियाई कंपनी Krafton ने आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दी है। फिलहाल गूगल प्ले-स्टोर से एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही प्री-रजिस्ट्रेशन हो रहा है। प्री-रजिस्ट्रेशन की शुरुआत के दिन ही कंपनी ने कहा था कि 7.6 मिलियन लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया था।

PUBG MOBILE aka Battlegrounds Mobile India Pre registrations Cross 20 Million Mark in just two week
Battlegrounds Mobile India - फोटो : twitter

    विस्तार

    पबजी मोबाइल की भारत में वापसी Battlegrounds Mobile India के नाम से होने जा रही है। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन 18 मई को ही शुरू हुआ था और महज दो सप्ताह में रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा दो करोड़ के पार पहुंच चुका है। बता दें कि पिछले साल 117 अन्य मोबाइल एप्स के साथ पबजी मोबाइल को भारत में बैन कर दिया गया था। गेम को डेवलप करने वाली दक्षिण कोरियाई कंपनी Krafton ने आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दी है। फिलहाल गूगल प्ले-स्टोर से एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही प्री-रजिस्ट्रेशन हो रहा है। प्री-रजिस्ट्रेशन की शुरुआत के दिन ही कंपनी ने कहा था कि 7.6 मिलियन लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया था।

    18 जून को हो सकती है लॉन्चिंग

    कुछ दिन पहले आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Battlegrounds Mobile India की भारत में लॉन्चिंग 10 जून को होगी और अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया जा रहा है बैटग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को भारत में 18 जून को लॉन्च किया जाएगा। PUBG मोबाइल इंफ्लूएंसर सागर ठाकुर ने गेम के बाइनरी कोड को डीकोड किया है जो कि 18062021 के रूप में सामने आया है। इस कोड में 18 और 06 के होने के कारण कहा जा रहा है कि Battlegrounds Mobile India को 18 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले भी एक रिपोर्ट में कहा गया था कि जून के तीसरे सप्ताह में पबजी मोबाइल की भारत में नए अवतार में वापसी होगी।

    लॉन्चिंग से पहले बैन की मांग

    अरुणाचल प्रदेश के विधायक Ninong Ering ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर Battlegrounds Mobile India को बैन करने की मांग की है, जबकि यह गेम अभी लॉन्च भी नहीं हुआ है। उनका आरोप है कि गेम को डेवलप करने वाली कंपनी क्राफ्टोन भारतीय कानून को दरकिनार करके गेम को लॉन्च कर रही है। Ninong Ering ने कहा है, 'थोड़े बदलाव के साथ यह पबजी को फिर से लॉन्च करने की ट्रिक है और कुछ नहीं। इसके जरिए लाखों नागरिकों का डाटा चोरी होगा और चाइनीज सरकार के अलावा अन्य विदेशी कंपनियों को डाटा बेचा जाएगा।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें