चिंताजनक: AI के जरिए महिलाओं की तस्वीरों से कपड़े हटा रहीं वेबसाइट, 2.4 करोड़ लोगों ने किया इस्तेमाल
आपको जानकर हैरानी होगी कि AI की मदद से महिलाओं की तस्वीर से कपड़े हटाए जा रहे हैं। एक ताजा रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। सोशल नेटवर्किंग एनालिसिस साइट ग्राफिका ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि एआई के जरिए महिलाओं की तस्वीरों से कपड़े हटाने वाली साइट और एप का इस्तेमाल बढ़ रहा है।

विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का गलत इस्तेमाल अब अपनी चरमसीमा पर पहुंच गया है। AI अब समाज के लिए गले की फांस बन रहा है। हाल ही में AI के खिलाफ कानून बनाने के लिए यूरोपियन यूनियन राजी हुआ है लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इसमें देर नहीं करनी चाहिए। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि एआई अब किसी हथियार से ज्यादा खतरनाक हो चुका है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि AI की मदद से महिलाओं की तस्वीर से कपड़े हटाए जा रहे हैं। एक ताजा रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। सोशल नेटवर्किंग एनालिसिस साइट ग्राफिका ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि एआई के जरिए महिलाओं की तस्वीरों से कपड़े हटाने वाली साइट और एप का इस्तेमाल बढ़ रहा है।
केवल सितंबर 2023 में ऐसी वेबसाइट्स और एप पर 2.4 करोड़ लोगों ने विजिट किया है और AI का इस्तेमाल कर महिलाओं की तस्वीरों से कपड़े हटाए हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सोशल मीडिया पर अनड्रेसिंग एप्स और साइट का विज्ञापन भी खूब हो रहा है लेकिन कोई इसे रोकने वाला नहीं है। एलन मस्क की सोशल साइट एक्स पर भी इसके विज्ञापन और लिंक्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा रेडिट और फेसबुक पर भी इस तरह की साइट के लिंक शेयर किए जा रहे हैं।
- Scam Alert: बैंक की मिलीभगत से हो रही ठगी, बुजुर्ग के पास KYC के लिए आया कॉल, खाते से निकल गए 2.5 लाख रु.
- AI Act: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को कंट्रोल करने के लिए बनेगा कानून, यूरोपियन यूनियन पहली बार हुआ राजी
- Alert: हैकर्स के निशाने पर आईफोन यूजर्स, कीबोर्ड की मदद से सेकेंडों में हैक हो सकते हैं फोन
- बिना थर्ड एप इंस्टाग्राम रील्स कैसे डाउनलोड करें