Kent ने भारत में लॉन्च किए Kuhl स्मार्ट फैन, 65% बिजली बचाने का है दावा
Kent Kuhl बीएलडीसी पंखे कई फीचर्स के साथ आते हैं जिनमें स्मार्टफोन से कंट्रोल से लेकर एलेक्सा या वॉयस कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। इनमें एक नया रिवर्स फंक्शन भी दिया गया है जो कमरे के चारों ओर गर्म हवा को प्रसारित करता है।

विस्तार
केंट आरओ सिस्टम्स लिमिटेड ने Kuhl सीरीज के तहत भारतीय बाजार में बीएलडीसी सीलिंग फैन लॉन्च की है। Kent Kuhl के सभी फैन मेड इन इंडिया हैं और एनर्जी सेविंग फीचर्स के साथ आते हैं। फैन की लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने बताया कि यदि भारतभर में सभी घरों और अन्य जगहों पर लगे सभी 120 करोड़ घरेलू पंखे बीएलडीसी तकनीक में परिवर्तित हो जाते हैं तो ये पंखे सामूहिक रूप से 2 लाख करोड़ रुपये तक के बिजली बिल बचा सकते हैं क्योंकि ये पंखे कम से कम 65 प्रतिशत तक बिजली की बचत करते हैं।
मौजूदा पंखा एक पारंपरिक इंडक्शन-आधारित मोटर के साथ आता है जो काफी पुरानी तकनीक हो चुकी है और ये बहुत अधिक बिजली की खपत करता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बीएलडीसी पंखों के जरिए बचाई गई बिजली भारत में 500 मेगावाट उत्पादन क्षमता के 40 पावर प्लांट में पैदा होने वाली बिजली को बचाने में मदद कर सकती है।
Kent Kuhl बीएलडीसी पंखे कई फीचर्स के साथ आते हैं जिनमें स्मार्टफोन से कंट्रोल से लेकर एलेक्सा या वॉयस कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। इनमें एक नया रिवर्स फंक्शन भी दिया गया है जो कमरे के चारों ओर गर्म हवा को प्रसारित करता है। इसके अलावा नए पंखों के साथ शोर नहीं होगी। सभी पंखों को बीईई से 5 स्टार रेटिंग मिली है और ये बीआईएस सर्टीफाइड हैं और सरकार द्वारा स्थापित सभी मानकों और मापदंडों को पूरा करते है। फैन की कीमत के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है।
- Twitter का यह फीचर जल्द होगा बंद: कुछ दिन पहले ही हुआ था लॉन्च, यूजर हो गए थे परेशान
- Social Media: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के लिए सरकार ने बनाए कड़े कानून, दावा गलत होने पर 50 लाख का जुर्माना
- आईफोन वालों खुश हो जाओ, WhatsApp में आ गया यह शानदार फीचर
- Twitter को लेकर एलन मस्क ने किया बड़ा एलान, जल्द रिलीज होगा यह कमाल का फीचर