NPCI ने लॉन्च किया UPI AutoPay फीचर, हर महीने अपने आप हो जाएगा पेमेंट

नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI AutoPay फीचर जारी किया है। यूपीआई ऑटोपे फीचर की मदद से यूजर्स हर महीने ऑटोमेटिक पेमेंट कर सकेंगे। इसके तहत हर महीने 2,000 रुपये तक का पेमेंट किया जा सकेगा, वहीं इससे अधिक के पेमेंट के लिए यूजर्स को यूपीआई पिन डालना होगा।
UPI AutoPay एक तरह उसी सिस्टम पर काम करता है जिस तरह डेबिट या क्रेडिट कार्ड से ईएमआई पर कोई सामान खरीदने पर हर महीने आपके खाते से एक तय राशि कट जाती है। UPI AutoPay का इस्तेमाल मोबाइल रिचार्ज, म्यूचुअल फंड, लोन, मेट्रो कार्ड पेमेंट, इंश्योरेंस और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए किया जा सकेगा।
UPI AutoPay के तहत ग्राहक द्वारा तय की गई राशि अपने आप कट जाएगी। इस फीचर का इस्तेमाल डेली, साप्ताहिक, मासिक, छमाही आदि पेमेंट के लिए किया जा सकेगा। इसके लिए ग्राहकों को e-mandate बनाना होगा। यह काम UPI ID और QR कोड स्कैन करके किया जा सकेगा।
यूपीआई ऑटोपे का सपोर्ट एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ोदा, एचडीएफसी, एचएसबीसी बैंक, आईसीआईसीआई, आईडीएफसी, इंडसइंड बैंक, पेटीएम पेमेंट बैंक, ऑटोपे-दिल्ली मेट्रो, ऑटोपे-डिश टीवी, पॉलिसी बाजार, टेस्टबुक डॉट कॉम, यश बैंक आदि के लिए है।
- घरेलू कंपनी VingaJoy ने पेश किया 'बीट ब्रदर्स नेकबैंड सीएल-130', 12 घंटे तक नॉन-स्टॉप म्यूजिक का दावा
- शाओमी का Redmi Note 10 स्मार्टफोन ऑनलाइन हुआ स्पॉट, जल्द हो सकता है लॉन्च
- भारतीय बाजार में मौजूद हैं ये शानदार नॉन-चाइनीज स्मार्ट टीवी, बनेंगे आपकी पहली पसंद
- Detel ने भारत में लॉन्च किया नया इंफ्रारेड थर्मामीटर DT09+, कीमत 1,099 रुपये!