Tech News: WhatsApp में आ रहा बड़ा सिक्योरिटी फीचर, DP का नहीं ले सकेंगे स्क्रीनशॉट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 Feb 2024 03:14 PM IST
सार

WhatsApp के नए अपडेट के बाद आप किसी की प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेंगे।

विज्ञापन
No more Screenshot for WhatsApp DP of other profile photos
WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    दुनिया के सबसे बड़े इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp में एक बड़ा फीचर आ रहा है। इस फीचर के आने के बाद उनलोगों की मुसीबत बढ़ने वाली है जो लोगों की प्रोफाइल चेक करते रहते हैं। WhatsApp के नए अपडेट के बाद आप किसी की प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेंगे।

    WhatsApp के इस नए फीचर के बारे में WABetaInfo ने जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जब तक दो लोग एक दूसरे के फोन नंबर को सेव नहीं करेंगे तब तक WhatsApp की प्रोफाइल फोटो को सेव नहीं कर पाएंगे और स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेंगे।

    विज्ञापन

    फिलहाल WhatsApp में प्रोफाइल फोटो को हाइड करने का ऑप्शन है लेकिन प्रोफाइल की स्क्रीनशॉट को रोकने के लिए कोई ऑप्शन नहीं है। नए फीचर की टेस्टिंग बीटा वर्जन पर हो रही है और यदि आप भी WhatsApp के बीटा यूजर हैं तो इस फीचर को यूज कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2019 में WhatsApp ने प्रोफाइल फोटो को डाउनलोड करने पर रोक लगा दी थी और अब यह नया फीचर उसी का एक हिस्सा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें