Vu ने भारत में लॉन्च किया 6,00,000 रुपये का स्मार्ट टीवी, घर को बना देगा थिएटर
टीवी के साथ गेमिंग कंसोल का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा Vu Masterpiece QLED TV के दोनों मॉडल के साथ एंटी ग्लेयर स्क्रीन मिलती है। स्क्रीन के साथ HLG, HDR10+ और Dolby विजन का सपोर्ट है।

विस्तार
इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड Vu ने Vu Masterpiece QLED टीवी को भारत में पेश किया है। Vu Masterpiece QLED टीवी को 98 इंच और 85 इंच की साइज में पेश किया है। यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा टीवी है। Vu Masterpiece QLED टीवी को खासतौर पर उनके लिए डिजाइन किया गया है जो कि घर पर ही थिएटर का आनंद लेना चाहते हैं।
Vu Masterpiece QLED TV की कीमत
Vu Masterpiece QLED टीवी के 85 इंच वाले मॉडल की कीमत 3 लाख रुपये और 98 इंच वाले मॉडल की कीमत 6 लाख रुपये है। Vu Masterpiece QLED टीवी को अमेजन इंडिया और कंपनी की साइट से खरीदा जा सकता है। टीवी के साथ तीन साल की वारंटी मिल रही है।
Vu Masterpiece QLED TV की स्पेसिफिकेशन
दोनों टीवी अल्ट्रा एचडी QLED स्क्रीन के साथ आते हैं। इनकी पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स है और रिफ्रेश रेट 120Hz है। टीवी के साथ गेमिंग कंसोल का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा Vu Masterpiece QLED TV के दोनों मॉडल के साथ एंटी ग्लेयर स्क्रीन मिलती है। स्क्रीन के साथ HLG, HDR10+ और Dolby विजन का सपोर्ट है।
Vu Masterpiece QLED TV में 204W का 4.1 चैनल वाला स्पीकर मिलता है। इसके साथ डॉल्बी एटमॉस का भी सपोर्ट है। टीवी के साथ गूगल टीवी इंटरफेस मिलेगा। 98 इंच वाले टीवी का वजन 65 किलोग्राम और 85 इंच वाले का 43 किलोग्राम है। टीवी की बॉडी मेटल की है।
- AI: एक दो नहीं, पांच तरह के होते हैं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जानें इनके बारे में
- ये तो हद ही हो गई: Google ने ऑफिस का इंटरनेट बंद कर दिया, कर्मचारियों से कहा- चुपचाप काम करो
- Realme Pad 2: 120Hz रिफ्रेश रेट, 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च
- AI ने बनाई अरबपतियों के बचपन की फोटो, लिस्ट में मस्क और जकरबर्ग भी