Netflix ने दिया बड़ा झटका, नहीं मिलेगा पहले महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन, देने होंगे इतने पैसे

विस्तार
नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने भारतीय यूजर्स को बड़ा झटका दिया है। अभी तक आप फ्री में पहले महीने नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पहले महीने के लिए भी आपको पैसे देने होंगे। Netflix इस ऑफर का प्रचार-प्रसार भी अपने एप पर कर रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
सबसे पहले आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स का यह ऑफर सिर्फ नए ग्राहकों के लिए है। उदाहरण के तौर पर समझें तो यदि आप पहली बार नेटफ्लिक्स इस्तेमाल करने वाले हैं तो आपको सिर्फ 5 रुपये में पहले महीने का सब्सक्रिप्शन मिलेगा और उसके बाद आप 199 रुपये से लेकर 799 रुपये तक के प्लान का चुनाव कर सकेंगे। बता दें कि पहले नेटफ्लिक्स का पहले महीने का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता था।
गैजेट्स 360 की रिपोर्ट के मुताबिक Netflix के प्रवक्ता ने इस ऑफर की पुष्टि की है और कहा है कि यह एक प्रमोशनल ऑफर है जो कि 5 रुपये की कीमत पर एक महीने के लिए उपलब्ध होगा। एक तरह से यह एक ट्रायल ऑफर है, हालांकि यह ऑफर फिलहाल कुछ ही यूजर्स को मिल रहा है।
- Jio का सबसे सस्ता 84 दिनों वाला प्लान, कम ही लोग जानते हैं इसके बारे में
- वॉयस रिकॉर्डिंग के लिए फेसबुक देगा पैसे, लॉन्च किया Pronunciations प्रोग्राम
- iOS यूजर्स को जल्द मिलने वाला है तोहफा, जीमेल और मोजिला कर सकेंगे डिफॉल्ट इस्तेमाल
- 24 फरवरी को होगा Huawei का इवेंट, Mate Xs समेत लॉन्च हो सकते हैं कई प्रोडक्ट्स