Samsung Galaxy M21 2021 भारत में हुआ लॉन्च, Redmi Note 10 से होगा मुकाबला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 Jul 2021 01:00 PM IST
सार

Samsung Galaxy M21 2021 Edition के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपये है, वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये है। फोन को आर्कटिक ब्लू और चारकोल ब्लैक में खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
Samsung Galaxy M21 2021 edition launched in India know price and specifications
Samsung Galaxy M21 2021 Edition - फोटो : AMAZON

    विस्तार

    सैमसंग ने भारतीय बाजार में गैलेक्सी एम सीरीज के तहत अपना एक नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M21 2021 एडिशन लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy M21 का अपग्रेडेड वर्जन है। Samsung Galaxy M21 2021 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। Samsung Galaxy M21 2021 एडिशन का मुकाबला Redmi Note 10 और Realme Narzo 30 जैसे स्मार्टफोन से होगा।

    Samsung Galaxy M21 2021 Edition की कीमत

    Samsung Galaxy M21 2021 Edition के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपये है, वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये है। फोन को आर्कटिक ब्लू और चारकोल ब्लैक में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 26 जुलाई को दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया से होगी।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy M21 2021 Edition की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy M21 2021 Edition में एंड्रॉयड 11 आधारित One UI Core दिया गयाहै। इसके अलावा इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। फोन में ऑक्टाकोर Exynos 9611 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Mali-G72 MP3 GPU, 6 जीबी LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy M21 2021 Edition का कैमरा

    फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। प्राइमरी लेंस सैमसंग का ISOCELL GM2 है। सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Samsung Galaxy M21 2021 Edition की बैटरी

    इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, USB टाईप-सी पोर्ट, 3.5mm का हेडफोन जैक और बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें 6000mAh की बैटरी है जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें