Realme GT सीरीज के दो स्मार्टफोन हुए लॉन्च, कूलिंग चैंबर और 65W की चार्जिंग से हैं लैस
Realme GT मास्टर एक्सप्लोरर एडिशन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 2,899 चीनी युआन यानी करीब 33,400 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 3,199 चीनी युआन यानी करीब 36,900 रुपये है।

विस्तार
रियलमी ने Realme GT सीरीज के दो स्मार्टफोन चीन में पेश किए हैं जिनमें Realme GT Master Explorer Edition और Realme GT Master Edition शामिल हैं। इन दोनों फोन को जाने-माने डिजाइनर Naoto Fukasawa की साझेदारी में डिजाइन किया गया है। दोनों फोन एंड्रॉयड 11 के साथ आते हैं। वहीं मास्टर एक्सप्लोरर एडिशन सूटकेस स्टाइल में लेदर बैक पैनल के साथ आता है। दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसके अलावा दोनों फोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आते हैं।
Realme GT Master Explorer Edition, Realme GT Master Edition की कीमत
Realme GT मास्टर एक्सप्लोरर एडिशन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 2,899 चीनी युआन यानी करीब 33,400 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 3,199 चीनी युआन यानी करीब 36,900 रुपये है। फोन को सूटकेस एप्रीकोट और सूटकेस ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है।
Realme GT मास्टर एडिशन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,399 चीनी युआन यानी करीब 27,700 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,599 चीनी युआन यानी करीब 30,00 रुपये है। फोन को डॉन और स्नो माउंटेन कलर में खरीदा जा सकेगा। भारत में इस फोन के आने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
Realme GT Master Explorer Edition की स्पेसिफिकेशन
Realme GT Master Explorer Edition में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी ब्राइटनेस 1,100 निट्स है। इसमें स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।
Realme GT Master Explorer Edition का कैमरा
इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है। वहीं दूसरा लेंस 16 मेगापिक्सल का Sony IMX481 सेंसर अल्ट्रा वाइड है और तीसरा लेंस मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का Sony IMX615 सेंसर दिया गया है। डिस्प्ले की स्टाइल पंचहोल है।
Realme GT Master Explorer Edition की बैटरी
इसमें 4500mAh की बैटरी है जो कि 65W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें वैपर कूलिंग चैंबर दिया गया है। इसके अलावा डुअल डॉल्बी एटमॉस और हाई रिजॉल्यूशन ऑडियो का सपोर्ट है। इसमें 4D टैकटाइल है जो कि वाइब्रेशन के लिए है। फोन का वजन 183 ग्राम है।
Realme GT Master Edition की स्पेसिफिकेशन
में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें स्नैपड्रैगन 778 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।
Realme GT Master Edition का कैमरा और बैटरी
इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का सेंसर है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का Sony IMX615 सेंसर दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.5 है। इसमें 4300mAh की बैटरी है जो कि 65W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।