Microsoft Copilot: क्रिएटिव प्रजेंटेशन बनाने के लिए कैसे करें कोपायलट एआई फीचर्स का इस्तेमाल, जानिए

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Thu, 18 Apr 2024 01:56 PM IST
सार

कोपायलट माइक्रोसॉफ्ट पावरपाइंट एआई पावर्ड सहायक है। इसके जरिए आसानी से प्रजेंटेशन तैयार कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को सिर्फ कुछ चीजों की जानकारी लिखनी है। आपको बता दें कि ये एआई एनएलपी यानी नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग पर काम करता है।

विज्ञापन
microsoft power point copilot how to use ai features and create presentations
Microsoft PowerPoint Copilot - फोटो : Freepik

    विस्तार

    तकनीकी दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट लगातार अपने यूजर्स को बेहतर सुविधा देने के लिए नए-नए अपडेट लाती रहती है। ऐसे में डिजिटल युग में कई तरह के ऐसे एप मौजूद हैं, जिनके जरिए लोगों का काम आसान हो जाता है। इसी कड़ी में कंपनी कई नए फीचर ला रही है। कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई कोपायलट एप को अपने वर्कस्पेस एप पावरपाइंट के साथ जोड़ा है। ऐसे में आप एक बढ़िया प्रजेंटेशन तैयार कर सकते हैं। जानिए पावरपाइंट कोपायलट एआई के फीचर्स की जानकारी।

    कोपायलट माइक्रोसॉफ्ट पावरपाइंट एआई पावर्ड सहायक है। इसके जरिए आसानी से प्रजेंटेशन तैयार कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को सिर्फ कुछ चीजों की जानकारी लिखनी है। आपको बता दें कि ये एआई एनएलपी यानी नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग पर काम करता है। इसमें क्लाउड बेस्ड एआई इंजन के जरिए कोपायलट एक बढ़िया प्रजेंटेशन बनाता है।

    विज्ञापन
    • कोपायलट पावरपाइंट यूजर्स को प्रजेंटेशन तैयार करने के लिए खुद ही कई तरह के सुझाव देता है। इसके जरिए यूजर्स अपने कंटेंट को बेहतर तरीके से लिख और डिजाइन कर पाते हैं।
    • कोपायलट पावरपाइंट यूजर्स को उनके कंटेंट के हिसाब से स्क्रैच डिजाइन और साथ ही कस्टमाइज्ड के कई विकल्प देता है।
    • इसके साथ ही यूजर्स कोपायलट के क्विक जेनरेशन कंटेंट का भी फायदा ले सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को शार्ट समराइजाइंग और पावरपाइंट की स्लाइड को संगठित करने की सुविधा भी मिलती है।
    • कोपायलट के जरिए यूजर्स अपने विचारों को पहले ड्राफ्ट भी कर सकते हैं। साथ ही स्मार्ट सुझाव और प्रजेंटेशन के लिए कंटेंट डिजाइन की जानकारी भी मिलती है।
    • कोपायलट के साथ तैयार की गई पावरपाइंट प्रजेंटेशन को यूजर्स अपनी टीम के सदस्यों के साथ साझा, एडिट और कुछ बदलाव भी कर सकते हैं।
    • आपको जानकारी के लिए बता दें कि पावरपाइंट के इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को 2000 रुपये महीने के खर्च करने होंगे।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें