माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया शानदार एप, चुटकियों में हल करेगा गणित का कोई भी सवाल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 17 Jan 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
Microsoft Math Solver App Uses AI to Solve Mathematical Problems in real time how to use it
MATH DEMO - फोटो : social media

    गणित हमेशा से एक कठीन विषय माना गया है, हालांकि वास्तव में ऐसा नहीं है। जो लोग गणित में रूचि लेते हैं, वे गणित के सवाल आसानी से बना देते हैं। टेक्नोलॉजी के बढ़ने के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) भी तेजी से आगे बढ़ रहा है और पहले से तेज हो रहा है। एआई अब बहुत सारे काम करने लगे हैं जैसे कि फोन पर आपको रिप्लाई देना या फिर आपके एक कमांड पर आपकी मां को फोन लगाना।

    एआई अब उन बच्चों की भी मदद करेगा जिन्हें गणित से डर लगता है और गणित के सवाल को हल करने में परेशानी होती है। इसके लिए माइक्रोसॉफ्ट ने एआई आधारित एक एप लॉन्च किया है जिसका नाम माइक्रोसॉफ्ट मैथ सोल्वर (Microsoft Math Solver) है। आइए जानते हैं इस एप के बारे में...

    विज्ञापन

    Microsoft Math Solver के फीचर्स

    Microsoft Math Solver
    Microsoft Math Solver - फोटो : play store

    माइक्रोसॉफ्ट ने अपने इस एप को एंड्रॉयड और आईफोन दोनों यूजर्स के लिए जारी कर दिया है। इस एप में एआई का सपोर्ट है। ऐसे में यह इंटरनेट से ही काम करेगा। इसमें गणित के कई सारे कॉन्सेप्ट और सूत्र अपलोडेड हैं। एप में प्राथमिक अंकगणितीय और द्विघात समीकरणों से लेकर अवधारणाओं की एक विस्तृत श्रृंखला दी गई है। माइक्रोसॉफ्ट मैथ सोल्वर एप में ड्रॉ करके भी सवाल का हल प्राप्त कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा इसमें स्कैन करने और टाइपिंग की भी सुविधा है। इस एप को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि छात्रों को किसी सवाल का जवाब स्टेप-बाय-स्टेप में मिलेगा। मैथ सोल्वर एप में वैज्ञानिक कैलकुलेटर भी दिया गया है। इस एप में आप सवाल को हल करने का तरीका भी सीख सकते हैं।

    मिलेगा 22 भाषाओं का सपोर्ट

    Microsoft Math Solver
    Microsoft Math Solver - फोटो : play store

    माइक्रोसॉफ्ट ने छात्रों की सहूलियत के लिए इस एप में 22 भाषाओं का सपोर्ट दिया है जिसमें हिंदी, आसामी, बंगाली, गुजराती, मराठी, कन्नड़, पंजाबी और तमिल जैसी भाषाएं शामिल हैं। इस एप में स्पैनिश रशियन भाषाएं भी हैं। इस एप में वीडियो ट्योटोरियल और वर्कशीट भी मिलेगी।

    क्या-क्या कर सकता है माइक्रोसॉफ्ट मैथ सोल्वर

    Microsoft Math Solver
    Microsoft Math Solver - फोटो : play store

    यह एप तमाम तरह के सवालों के जवाब दे सकता है जिनमें अंकगणित, कंप्लेक्स नंबर, लघुत्तम समापवर्तक, फैक्टर्स, प्री-अलजेब्रा, मैट्रिक्स, अलजेब्रा, सीमा और परमुटेशन-कॉम्बिनेशन जैसे विषय के सवाल शामिल होंगे। इस एप को गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें