नौकरी खोजने में मदद करेगा Google का Kormo Jobs एप, मौजूद हैं 20 लाख से ज्यादा जॉब्स

विस्तार
Google ने Linkdin, Monster और Naukri.com को टक्कर देने की तैयारी कर ली है। गूगल ने भारत में अपने जॉब सर्चिंग एप Kormo Jobs की रीब्रांडिंग करते हुए उसे नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। गूगल ने इस एप को पहले 2018 में बांग्लादेश में लॉन्च किया था, उसके बाद साल 2019 में इसे इंडोनेशिया में किया गया था। इस एप के जरिए नौकरी तलाशने के साथ आवेदन भी किया जा सकेगा, यहां तक कि इसमें यूजर्स अपना डिजिटल सीवी भी तैयार कर सकेंगे।
गूगल पे जॉब्स को किया अपडेट
कंपनी ने पिछले साल गूगल पे के तहत नौकरी तलाशने वालों के लिए ‘जॉब्स’ पेश किया था। उस समय इस सर्विस में घरों तक सामान की डिलीवरी करने वाली कंपनियों, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी और होटल जैसे उद्योगों से जुड़ी नौकरियों को ही जगह दी जाती थी। लेकिन अब गूगल ने इसका दायरा बढ़ाते हुए इसे नए रूप ‘कोरमो जॉब्स’ के तौर पर पेश किया है।
20 लाख से ज्यादा वैरिफाइड जॉब्स
टकोरमो जॉब्स में यूजर्स अपनी प्रोफाइल के आधार पर रोजगार खोज सकते है। इसके अलावा इसमें कई टूल्स भी दिए गए हैं, जो आपके स्किल्स को बढ़ाने में मदद करेंगे। साथ ही इस एप में डिजिटल सीवी भी बनाया जा सकता है, जिसका प्रिंट निकालने के साथ दूसरे लोगों के साथ इसे शेयर भी किया जा सकता है। गूगल कोरमो जॉब्स के क्षेत्रीय प्रबंधक और परिचालन प्रमुख बिके रसेल ने ब्लॉगपोस्ट में लिखा है कि गूगल पे पर मौजूद ‘जॉब्स’ पर जोमैटो और डूंजो जैसी कंपनियां अपनी जरूरत के मुताबिक स्किल्ड, अनुभवी और अपनी सेवाओं की लोकेशन के अनुसार उम्मीदवारों की तलाश करती हैं। वह बताते है कि कोरोमो जॉब्स पर 20 लाख से ज्यादा वैरिफाइड जॉब्स पोस्टेड हैं।