नेक्स्ट जनरेशन Apple iPhone 12 स्मार्टफोन की ये पांच खूबियां बना देंगी आपको दीवाना!

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीHarendra Chaudhary
Thu, 20 Aug 2020 05:01 PM IST
सार

नई पीढ़ी का आईफोन 12 5जी टेक्नोलॉजी को तो सपोर्ट करेगा ही, साथ ही डिजाइन के मामले में भी जबरदस्त होगा। सबसे बड़ी खूबी यह होगी कि यह पुराने वर्जन के मुकाबले सस्ता होगा...

Apple iPhone 12: Know the upcoming Apple Next Generation Smartphone 5 leaked details about specifications and Price in India
Apple iPhone 12 India - फोटो : For Refernce Only

    विस्तार

    सितंबर महीना ‘किंग ऑफ द स्मार्टफोंस’ एपल आईफोन 12 की लॉन्चिंग के लिए जाना जाता है। आईफोन के दीवानों को इसकी लॉन्चिंग का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि एपल का कहना है कि महामारी के चलते नए आईफोन की लॉन्चिंग कुछ हफ्ते आगे खिसक गई है। हो सकता है इस बार नया आईफोन सितंबर की बजाय अक्टूबर में लॉन्च हो। वहीं नए फोन के डिजाइन, फीचर्स को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। आइए जानते हैं नए आईफोन से जुड़ी पांच बातें...

    चार आईफोन 12

    टेक सेक्टर में चल रही खबरों के मुताबिक इस साल आईफोन के चार मॉडल्स लॉन्च किए जाएंगे। इनमें 5.4 इंच का आईफोन 12, 6.1 इंच का आईफोन 12 मैक्स, 6.1 इंच का आईफोन 12 प्रो, 6.7 इंच का आईफोन 12 प्रो मैक्स। वहीं कंपनी इस बार आईफोन 12 और आईफोन 12 मैक्स को प्रीमियम मिड रेंज मॉडल्स कह कर बेचेगी, जबककि आईफोन 12 प्रो और आईफोन 12 प्रो मैक्स को फ्लैगशिप डिवाइसेज का नाम दिया जाएगा। ये मॉडल्स 5जी और OLED डिस्प्ले को सपोर्ट करेंगे।

    नया डिजाइन

    डिजाइनिंग फेक्टर की बात करें, तो इसे लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। नए आईफोन का डिजाइन 2010 में लॉन्च हुए आईफोन 4 से मिलता-जुलता होगा। वहीं कुछ खबरें यह भी हैं कि नया फोन आईपैड प्रो की तरह स्पोर्टी बॉक्सी डिजाइन से इंस्पार्यड होगा। इस बार इसमें पतले बेजल्स और छोटी डिस्प्ले नॉच दी जा सकती है। स्टैंडर्ड आईफोन 12 एलुमीनियम में और प्रीमियम आईफोन में स्टेनलेस स्टील का फ्रेम लगा होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें