Facebook Messenger में एक साथ आए कई सारे फीचर्स, सभी के बारे में यहां जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 24 Jan 2023 07:51 PM IST
सार

प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए एंड टू एंड एन्क्रिप्शन भी आया है जो कि कॉल और चैटिंग के लिए है। वैसे तो Facebook लंबे समय से E2EE दे रहा है लेकिन अब कंपनी ने इसे डिफॉल्ट कर दिया है। नए अपडेट के बाद Facebook Messenger में शेयर होने वाले वेब लिंक का प्रीव्यू भी दिखेगा।

विज्ञापन
Meta Brings Support for Emoji Reactions End to End Encrypted Messenger Chats
Facebook Messenger E2EE - फोटो : amarujala

    विस्तार

    मेटा ने अपने Facebook Messenger के लिए एक साथ कई सारे फीचर्स पेश किए हैं जिनमें एंड टू एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) भी शामिल है। इसके अलावा भी फेसबुक मैसेंजर में कई सारे बदलाव किए गए हैं। नए अपडेट के बाद Facebook Messenger के बैकग्राउंड को कस्टमाइज किया जा सकेगा। इसके अलावा इमोजी रिएक्शन का भी सपोर्ट आया है। नए अपडेट के बाद ग्रुप प्रोफाइल फोटो में भी बदलाव देखने को मिलेगा। इमोजी रिएक्शन के लिए अब कई सारे विकल्प मिलेंगे।

    प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए एंड टू एंड एन्क्रिप्शन भी आया है जो कि कॉल और चैटिंग के लिए है। वैसे तो Facebook लंबे समय से E2EE दे रहा है लेकिन अब कंपनी ने इसे डिफॉल्ट कर दिया है। नए अपडेट के बाद Facebook Messenger में शेयर होने वाले वेब लिंक का प्रीव्यू भी दिखेगा।

    विज्ञापन

    डिफॉल्ट E2EE अगले महीने ग्लोबली जारी किया जाएगा। फीचर जारी होने के बाद यूजर्स को E2EE सपोर्ट का नोटिफिकेशन भी मिलेगा। बता दें कि Meta के स्वामित्व वाले मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp में पहले से ही E2EE का सपोर्ट डिफॉल्ट रूप से है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं Instagram, Messenger यूजर्स के लिए E2EE डिफॉल्ट रूप से नहीं है। यूजर्स चाहें तो इसे बंद कर सकते हैं या ऑन रख सकते हैं। E2EE का मतलब यह है कि मैसेज को भेजने और प्राप्त करने वाले के अलावा कोई भी एक्सेस नहीं कर सकता है, यहां तक की फेसबुक भी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें