Pathaan Movie: ICE और IMAX फॉर्मेट में रिलीज हो रही है शाहरुख की पठान, बदल जाएगा फिल्म देखने का अंदाज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 24 Jan 2023 05:11 PM IST
सार

पठान फिल्म IMAX फॉर्मेट में रिलीज हो रही है। इसके अलावा यह भारत की पहली फिल्म है जिसे इमर्सिव सिनेमा एक्सपेरियंस (ICE) फॉर्मेट में रिलीज किया जा रहा है। आइए जरा समझते हैं कि आखिर ICE और IMAX फॉर्मेट क्या हैं और इनसे सिनेमा देखने का अंदाज कैसे बदलने वाला है?

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Movie Pathaan Release on 25th January Can Be Watch  In Ice and Imax Format News in Hindi
Pathaan Movie - फोटो : yashraj

    विस्तार

    शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की पठान (Pathaan) फिल्म 25 जनवरी से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। पठान साल 2023 की बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म है और इसे यशराज फिल्म के बैनर तले रिलीज किया जा रहा है। पठान की चर्चा उसकी रिलीजिंग फॉर्मेट को लेकर भी हो रही है। पठान फिल्म IMAX फॉर्मेट में रिलीज हो रही है। इसके अलावा यह भारत की पहली फिल्म है जिसे इमर्सिव सिनेमा एक्सपेरियंस (ICE) फॉर्मेट में रिलीज किया जा रहा है। आइए जरा समझते हैं कि आखिर ICE और IMAX फॉर्मेट क्या हैं और इनसे सिनेमा देखने का अंदाज कैसे बदलने वाला है?

    इमर्सिव सिनेमा एक्सपेरियंस (ICE) क्या है?

    PVR ICE PATHAN
    PVR ICE PATHAN - फोटो : अमर उजाला

    ICE फॉर्मेट को लेकर दावा है कि यह अब तक का बेस्ट व्यूइंग एक्सपेरियंस वाला फॉर्मेट है। इसमें कलर्स और लाइटिंग का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। इस फॉर्मेट में सीन के हिसाब से कलर और लाइट इफेक्ट बदलते हैं। इस फॉर्मेट में दर्शक फिल्म से बंधे रहते हैं। इसके अलावा स्क्रीन के किनारे वाले काले हिस्से भी इस फॉर्मेट में दिखाई नहीं देते हैं। Doctor Strange और The Batman जैसी फिल्में इस फॉर्मेट में रिलीज हुई हैं, हालांकि दुःख की बात यह है कि भारत में सिर्फ दो ही थिएटर ऐसे हैं जिनमें ICE फॉर्मेट का सपोर्ट है। गुरुग्राम में पीवीआर एंबिएंस और दिल्ली के वसंत कुंज में पीवीआर प्रोमेनेड ICE फॉर्मेट को सपोर्ट करते हैं।

    विज्ञापन

    IMAX फॉर्मेट क्या है?

    IMAX PVR
    IMAX PVR - फोटो : अमर उजाला

    शाहरुख और दीपिका की पठान फिल्म को IMAX (Image Maximum) फॉर्मेट में भी रिलीज किया गया है। IMAX स्क्रीन वाले थिएटर देश के तमाम शहरों में मिल जाएंगे। IMAX फॉर्मेट में आपको हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, फिल्म फॉर्मेट, प्रोजेक्टर और थिएटर स्कीन तीनों का आनंद एक साथ मिलता है। IMAX फॉर्मेट में आपको 1.43:1 या 1.90:1 आस्पेक्ट रेशियो में मूवी देखने को मिलता है। IMAX थिएटर की कुर्सी को खासतौर पर डिजाइन जाता है ताकि दर्शकों के देखने का एक्सपेरियंस शानदार हो। पठान को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि 25 अप्रैल 2023 को यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें